{"_id":"5ee20df68ebc3e42c31744b0","slug":"the-number-of-coronavirus-cases-in-russia-exceeded-half-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में पिछले 24 घंटे में 8779 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में पिछले 24 घंटे में 8779 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार
Thu, 11 Jun 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
रूस में कोरोना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,779 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को कोरोना वायरस के कुल मामले पांच लाख की संख्या पार कर गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
देश में वर्तमान में संक्रमण के कुल पुष्ट मामले 5,02,436 हैं, जिनमें से 6,532 लोगों की मौत हो गई है। रूस और विदेशों में विशेषज्ञों ने देश में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की कम संख्या पर संदेह व्यक्त किया है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने आरोप लगाए हैं कि राजनीतिक कारणों से संख्या में फेरबदल किया गया है। हालांकि, रूस सरकार ने इन आरोपों से बार-बार इनकार किया है। पिछले महीने से लगभग हर दिन 9,000 नए मामले सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद रूसी अधिकारियों ने मॉस्को सहित कई क्षेत्रों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देश में संक्रमण के कुल मामलों में करीब 40 प्रतिशत मामले अकेले मॉस्को में हैं और देश में हुई कुल मौतों में से करीब आधी मौतें यहीं हुई हैं। मॉस्को के मेयर ने मार्च के अंत से लागू घर में रहने के आदेश को इस सप्ताह हटा दिया। इसके अलावा मेयर ने कई तरह के व्यवसायों को भी हरी झंडी दे दी है।