फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The lionesses whom she brought up as her own child took the life of their master

जिन शेरनियों को अपने बच्चे की तरह पाला उन्होंने ही ले ली अपने मालिक की जान

Sat, 29 Aug 2020 01:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिम्पोपो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिम्पोपो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
The lionesses whom she brought up as her own child took the life of their master
सफेद शेरनी - फोटो : Pixabay

आज तक हम सब ने यही देखा था कि जो मालिक अपने जानवर को पालता है, उसका जानवर अपने मालिक के प्रति वफादार रहता है। यहां तक कि वह अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान को भी दांव पर लगा देते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक शेरों के काम से जुड़े एक व्यक्ति को उन्हीं के पाले हुए शेरों ने उन पर हमला कर दिया जिसके बाद मालिक को अपनी जान गवानी पड़ी।

विज्ञापन


टहलते समय किया मैथ्यूसन पर हमला
यह घटना दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो नाम के राज्य की है। 69 साल के वेस्ट मैथ्यूसन शेरों के संरक्षण के काम से बहुत सालों से जुड़े थे। मैथ्यूसन दो शेरनियों को तब ही घर ले आये थे, जब वो बहुत छोटे थे। मैथ्यूसन ने ही उन दोनों का पाला करता था। वह रोज तीन से चार घंटे शेरनियों के साथ बिताते थे। मालिक वेस्ट मैथ्यूसन अपनी दोनों सफेद शेरनियों के साथ घूम रहे थे। तभी अचानक पहले शेरनियां आपस में लड़ने लगी फिर उनमें से एक शेरनी ने उन पर हमला कर दिया और जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


घटना के समय मैथ्यूसन की पत्नी गिल भी वहीं कार में मौजूद
गिल ने कार से ही अपने पति को बचाने के लिए शेरनियों को डराकर दूर हटाने की कोशिश की। जब शेरनियॉं वहॉं से हटी तो उन्होंने वह जल्द से जल्द मैथ्यूसन को वहां से उठाकर हॉस्पिटल ले गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद गिल ने शेरनियों को बेहोश कर दूसरे लॉज शिफ्ट किया गया। मैथ्यूसन के परिवार ने कहा कि शेरनियों के लिए जो माहौलअनुकूल होगा, उन्हें वहीं रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार पहले भी शेरनियों ने ली थी जान
तीन साल पहले भी 2017 में इन शेरनियों ने एक आदमी को जान से मार दिया था। 2017 ये दोनों सफेद शेरनियां लॉज से भागी थीं और पड़ोस में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार दिया था। इस घटना के बाद मैथ्यूसन ने कहा था कि शेरनियां आक्रामक नहीं हैं। क्योंकि वे रोजाना तीन से चार घंटे उन्हीं के साथ टहलते हैं।


मैथ्यूसन ने शेरों को कैन्ड हंटिंग से भी बचाया
मैथ्यूसन को अंकल वेस्ट के अलावा शेरों को 'कैन्ड हंटिंग' से बचाने के लिए जाना भी जाना  जाता है। कैन्ड हंटिंग में शेर या दूसरे जंगली जानवारों को तार या बाड़ा बनाकर एक निश्चित स्थान पर सुरक्षित रखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed