{"_id":"6540d2d0badedcffea09f8d4","slug":"the-idf-has-demolished-the-house-of-a-senior-hamas-official-in-the-west-bank-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel War: इस्राइली सेना ने हमास के शीर्ष आतंकवादी के घर पर बोला धावा, वेस्ट बैंक स्थित आवास को किया ध्वस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel War: इस्राइली सेना ने हमास के शीर्ष आतंकवादी के घर पर बोला धावा, वेस्ट बैंक स्थित आवास को किया ध्वस्त
Tue, 31 Oct 2023 05:57 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:57 PM IST
सार
हमास-इस्राइल युद्ध भीषण होता जा रहा है। एक-दूसरे को मिटाने की मंशा से इस्राइली सेना और हमास जमकर रॉकेट दाग रहे हैं। इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई। वेस्ट बैंक स्थित हमास के शीर्ष आतंकवादी के घर को आईडीएफ ने ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
Israel Defence Forces
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास-इस्राइल का भीषण युद्ध जारी है। गाजा पट्टी स्थित हमास आतंकी समूह ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेज दागे। जिसके बाद से ही दोनों के बीच भीषण युद्ध शुरु हो गया। हमास आतंकी ने इस्राइल के शहरों में घुसकर लोगों को बंधक बना दिया था। हमास के अस्तित्व को खत्म करने की मंशा ने इस्राइल ने ताबड़तोड़ हमले किए। लगातार आतंकी समूह के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। आईडीएफ द्वारा वेस्ट बैंक स्थित हमास के शीर्ष आतंकवादी के घर को ध्वस्त कर दिया है।
रिपोर्ट में दावा, मेजर जनरल येहुदा फॉक्स ने दिया था आदेश
द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के अधिकारी सालेह अल अरौरी के स्वामित्व वाले घर को आईडीएफ ने ध्वस्त कर दिया है। जो रामल्लाह के पास अरुरा शहर में था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि 27 अक्तूबर को ही मेजर जनरल येहुदा फॉक्स ने तबाह करने का आदेश दे दिया था।
सैन्य प्रवक्ता बोले- एक संदिग्ध को मार गिराया
सैन्य प्रवक्ता ने कहा, आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने लेबनान में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह से संबंधित बुनियादी ढांचे पर हमला किया। आतंकवादी संगठन द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों को तबाह कर दिया गया। उन्होंने कहा, आईडीएफ ने मंगलवार को एक संदिग्ध को मार गिराया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने हमास को आधुनिक नाजी करार दिया। हमास सिर्फ यहूदियों के विशान में रुचि रखता है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में कहा, हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को व्यवस्थित तरीके से नष्ट किया जा रहा है।