फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Guardian fired 40 year old cartoonist for making Netanyahu cartoon World News in hindi

World News: नेतन्याहू का कार्टून बनाने वाले 40 साल पुराने कार्टूनिस्ट को गार्जियन ने निकाला, पढ़ें अन्य खबरें

Fri, 20 Oct 2023 06:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 20 Oct 2023 06:47 AM IST
सार

गार्जियन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, स्टीव बेल के अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करने का निर्णय लिया गया है। स्टीव बेल के कार्टून पिछले 40 वर्षों में गार्जियन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
The Guardian fired 40 year old cartoonist for making Netanyahu cartoon World News in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का व्यंग्यचित्र बनाने पर द गार्जियन अखबार ने अपने 40 साल पुराने संपादकीय कार्टूनिस्ट स्टीव बेल को नौकरी से निकाल दिया। इसके बारे में आलोचकों ने इसे यहूदी विरोधी माना था। बेल 1983 से द गार्जियन के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


गार्जियन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, स्टीव बेल के अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करने का निर्णय लिया गया है। स्टीव बेल के कार्टून पिछले 40 वर्षों में गार्जियन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। हम उन्हें धन्यवाद और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनके सैकड़ों कार्टूनों में यहूदी विरोधी मानसिकता दिखाई देने के आरोप लगते रहे है।

विज्ञापन

चीन के पास 500 से अधिक परमाणु बम, बना रहा आईसीबीएम : अमेरिका
चीन के पास 500 से अधिक परमाणु बम हैं और वह नई अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) विकसित कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पेंटागन का कहना है कि 2030 तक चीन के पास 1000 से अधिक परमाणु हथियार होंगे। अमेरिकी कांग्रेस को चीन पर भेजी रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि अगले दशक में, चीन अपनी परमाणु ताकत का तेजी से आधुनिकीकरण, विविधता और विस्तार करना जारी रखेगा।  रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पारंपरिक रूप से सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय-रेंज मिसाइल प्रणालियों के विकास की संभावना तलाश रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed