{"_id":"5cc04c66bdec221424308ef8","slug":"the-first-vaccine-of-malaria-in-the-world-has-been-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी देश मलावी में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला मलेरिया का टीका, 30 साल से चल रही थी कोशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफ्रीकी देश मलावी में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला मलेरिया का टीका, 30 साल से चल रही थी कोशिश
Wed, 24 Apr 2019 05:15 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में हर साल लाखों मौतों के कारण मलेरिया का पहला टीका लॉन्च कर दिया गया है। इसे अफ्रीकी देश मलावी में लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस जानलेवा बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए पिछले 30 साल से इस टीके को लाने के प्रयास किए जा रहे थे। यह टीका पांच महीने से दो साल तक के बच्चों के लिए है।
विज्ञापन
बता दें कि दुनिया भर में हर साल 4,35,000 लोग इस बीमारी की वजह से मौत का शिकार हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मलावी सरकार के इस एतिहासिक कार्यक्रम का स्वागत किया है। यह टीका बच्चों के प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करेगा जिससे मलेरिया के परजीवी का उन पर घातक असर नहीं होगा। यह टीका प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ भी काम करता है।
विज्ञापन