{"_id":"6006f1b88ebc3e30cc5f4a55","slug":"thailand-woman-gets-43-years-imprisonment-raja-was-insulted-in-social-media-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंडः महिला को मिली 43 साल की सजा, सोशल मीडिया में राजा का ऐसे किया था अपमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंडः महिला को मिली 43 साल की सजा, सोशल मीडिया में राजा का ऐसे किया था अपमान
Tue, 19 Jan 2021 08:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
थाईलैंड की पूर्व नौकरशाह अंचन प्रीलर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की अदालत ने एक पूर्व नौकरशाह 65 वर्षीय महिला को यहां की राजशाही का अपमान करने या मानहानि के खिलाफ बने सख्त कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराते हुए मंगलवार को रिकॉर्ड 43 साल कैद की सजा सुनाई है। राजशाही के अपमान के इस बिरले मामले में पहली बार इतनी सख्त सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
बैंकॉक की फौजदारी अदालत ने पूर्व नौकरशाह अंचन प्रीलर्ट को फेसबुक और यूट्यूब पर राजशाही की आलोचना करने वाली टिप्पणी के साथ् ऑडियो क्लिप पोस्ट कर देश के महामहिम सम्मान कानून की 29 धाराओं का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया। इस पूर्व महिला अधिकारी ने यूट्यूब व फेसबुक पर 2014 से 2015 के बीच कई अपमानजनक टेप जारी किए थे।
विज्ञापन
मानवाधिकार पर थाई वकीलों के समूह ने बताया कि अदालत की यह सजा ऐसे समय आई है जब प्रदर्शन चल रहे हैं और राजशाही की अभूतपूर्व तरीके से सार्वजनिक स्तर पर आलोचना हो रही है। इस फैसले का अधिकार समूहों ने निंदा की है।
विज्ञापन
ह्यूमन राइट्स वॉच में वरिष्ठ शोधकर्ता सुनई फासुक ने कहा, ‘‘ अदालत का आज का फैसला स्तब्ध करने वाला है और यह बहुत ही घातक संकेत है कि राजशाही की आलोचना बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी बल्कि सख्त सजा भी दी जाएगी।’’
उल्लेखनीय है कि थाईलैंड में राजशाही का अपमान करने के खिलाफ कानून है जिसे आमतौर पर धारा-112 कहा जाता है और इसमें प्रत्येक अपराध पर तीन से 15 साल कैद का प्रावधान है। यह विवादित कानून है क्योंकि इसका इस्तेमाल न केवल फेसबुक पोस्ट आदि के लिए किया जाता है बल्कि इसमें कोई भी शिकायत कर दूसरे को वर्षों तक कानूनी कार्यवाही में फंसा सकता है।
पहले सुनाई थी 87 साल की कैद, माफी मांगने पर घटाई
उन्होंने बताया कि अपने जीवन के छठे दशक के मध्य में खड़ी महिला को अदालत ने शुरू में 87 साल कैद की सजा सुनाई लेकिन अपराध के लिए माफी मांगने पर सजा की अवधि घटाकर आधी यानी 43 साल कर दी गई।