फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand scientists begin covid19 vaccine trial on Monkeys claims to be cheapest in the world

दावा: थाईलैंड 2021 तक बनाएगा सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन, बंदरों पर शुरू किया टीके का परीक्षण

Mon, 25 May 2020 08:20 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 25 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Thailand scientists begin covid19 vaccine trial on Monkeys claims to be cheapest in the world
थाईलैंड में बन रही कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए अब दुनियाभर में दवाइयों और टीकों के निर्माण में तेजी आने लगी है। इस काम में कई देशों के वैज्ञानिक जोर शोर से लगे हुए हैं, फिलहाल इस मामले में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सबसे आगे है हालांकि थाईलैंड ने भी टीका बनाने का काम तेज कर दिया है।

विज्ञापन


यहां चूहों पर सफल परीक्षण करने के बाद अब मकाक बंदरों पर भी शोधकर्ताओं ने टीके का ट्रायल शुरू कर दिया है। थाईलैंड के शीर्ष नेतृत्व ने दावा किया है कि वे 2021 तक कोरोना से रोकथाम के लिए टीका तैयार लेंगे। थाईलैंड का दावा है कि वे सबसे जल्दी और सबसे सस्ता टीका बना रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को 13 बंदरों पर किए गए परीक्षण की देखरेख करने वाले थाईलैंड के नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ। सुचिंडा मालविजितजोंड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 'मेड इन थाईलैंड' वैक्सीन यूरोपीय या अमेरिकी दवा से सस्ती होगी। गौरतलब है कि चीन के बाद थाईलैंड पहला देश था जिसने जनवरी में कोरोना महामारी का पता लगाया था, लेकिन यहां अब तक सिर्फ 3,000 से अधिक मामलों और 57 लोगों की मौत की ही पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस वक्त दुनियाभर में 100 से अधिक उम्मीदवार टीके के विकास में लगे हुए हैं और निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, जिनमें से कम से कम आठ का ट्रायल मानवों पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed