{"_id":"64ad95215b824042d5087f73","slug":"thailand-prime-minister-prayuth-quits-politics-announces-retirement-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayuth Chan-o-cha: चुनाव नहीं लड़ेंगे थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ, राजनीति से संन्यास की घोषणा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Prayuth Chan-o-cha: चुनाव नहीं लड़ेंगे थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ, राजनीति से संन्यास की घोषणा की
Tue, 11 Jul 2023 11:15 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:15 PM IST
सार
Thailand: थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओ-चा फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने मंगलवार को उनकी पार्टी की ओर से की गई घोषणा के हवाले से यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Prayuth Chan-o-cha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओ-चा फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने मंगलवार को उनकी पार्टी की ओर से की गई घोषणा के हवाले से यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह घोषणा थाईलैंड की संसद के लिए मई में होने वाले चुनाव के मद्देनजर नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने से दो दिन पहले की गई है। ज्यादातर थाई नागरिकों ने सरकार के लिए सैन्य समर्थन को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
2014 में तख्तापलट के बाद सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालने के बाद से प्रयुथ (69 वर्षीय) थाईलैंड के प्रधानमंत्री रहे हैं। सीएनएन के अनुसार, उनकी पार्टी के गठबंधन ने 2019 के चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल की थी। इसके बाद सीनेट के समर्थन उन्हें नेता चुना गया था।
विज्ञापन
तख्तापलट के बाद से थाईलैंड पर हावी रहे सेना समर्थित अभिजात वर्ग (इलीट क्लास) को मई के आम चुनाव में मतदाताओं से जोरदार झटका मिला था, जिससे देश को चलाने के रूढ़िवादी गुटों पर वर्षों से बढ़ती नाराजगी खत्म हो गई।
लिबरल मूव फॉरवर्ड पार्टी ने सबसे अधिक सीटें और लोकप्रिय वोट का बहुमत हासिल किया। इस पार्टी ने अपने सुधारवादी कदम उठाए जिसके चलते युवा थाई लोगों इस पार्टी को फॉलो किया। सीएनएन के मुताबिक, दूसरा स्थान थाईलैंड की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी फेउ थाई को मिला।
प्रयुथ नई सरकार के गठन तक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहेंगे। बढ़ते अधिनायकवाद और असमानता ने सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व जनरल के कार्यकाल को नुकसान पहुंचाया है। 2020 में प्रयुथ को हटाने की मांग करते हुए युवाओं द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन देखा गया।