{"_id":"5cca74edbdec22074407ce80","slug":"thailand-king-maha-vajiralongkorn-married-with-bodyguard-suthida-vajiralongkorn","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड के राजा ने राज्याभिषेक से पहले की बॉडीगार्ड से शादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड के राजा ने राज्याभिषेक से पहले की बॉडीगार्ड से शादी
Thu, 02 May 2019 10:14 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 02 May 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
थाईलैंड के राजा ने बॉडीगार्ड से की शादी
- फोटो : social media
अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिनों पहले ही थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने बुधवार को अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड से विवाह कर लिया है। वाजिरालोंगकोर्न ने अपनी पत्नी को रानी सुथिदा की उपाधि दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
थाईलैंड के लोग अचानक हुई इस शादी से आश्चर्य में हैं। शाम तक थाईलैंड के सभी टेलिवीजन चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। 66 साल के वाजिरालोंगकोर्न को किंग रामा X के नाम से जाना जाता है।
वह अपने पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज की अक्तूबर, 2016 में हुई मौत के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे। उनके पिता ने 70 साल तक सिंहासन संभाला था।
वाजिरालोंगकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। साल 2014 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था। सुथिदा थाई एयरवे में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं।
शाही लोगों और विदेशी मीडिया ने कई बार वाजिरालोंगकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा था। लेकिन राजमहल की ओर से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिसंबर, 2016 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी की फुल जनरल बना दिया।
इसके बाद सुथिदा को 2017 में किंग के निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर बनाया गया। वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को थानपुयिंग भी बनाया, जो एक शाही शीर्षक है, जिसका अर्थ लेडी होता है।
वाजिरालोंगकोर्न ने पहले भी कई बार शादी की है और उनका तीन बार तलाक हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं।