Emergency Landing: थाईलैंड से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया विमान को मिली बम की धमकी, फुकेट में इमरजेंसी लैंडिंग
Thailand Air India Emergency Landing: थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट की आपात लैंडिंग बम की धमकी मिलने के बाद कराई गई। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। विमान में 156 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।
Reuters reports that, "an Air India flight from Thailand's Phuket to India's capital New Delhi received a bomb threat on Friday and made an emergency landing on the island, airport authorities said." pic.twitter.com/iMwR2DOTci
— ANI (@ANI) June 13, 2025विज्ञापन
थाईलैंड हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेट हवाई अड्डे से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसे 12:40 बजे दिल्ली उतरना था। लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए विमान 11:40 बजे वापस फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अफसरों ने पूरे विमान को खाली कराया और जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: आग से घटनास्थल का पारा हुआ 1000° सेल्सियस, जानवर-पक्षी जो जद में आए सब खाक, देखें खौफनाक तस्वीरें
अहमदाबाद में क्रैश हो गया था एअर इंडिया का विमान
गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उडान भरते ही भयावह हादसे में क्रैश हो गया और डॉक्टरों के छात्रावास व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय परिसर से टकरा गया। हादसे में कुल 266 लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक देख समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई। विमान से कूद जाने के कारण सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। 1996 के बाद देश में यह दूसरा बडा विमान हादसा है।