फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thai Constitutional Court ordered a temporary suspension of PM candidate Pita Limjaroenrat from parliament

Thailand: पीएम पद के उम्मीदवार पिटा को झटका, अदालत ने संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का दिया आदेश

Wed, 19 Jul 2023 11:57 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकाक। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

संवैधानिक अदालत ने बुधवार को पीएम पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट के खिलाफ एक मामला स्वीकार करते हुए उन्हें संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह 14 मई को हुए चुनाव में भाग लेने के लिए अयोग्य थे।

विज्ञापन
Thai Constitutional Court ordered a temporary suspension of PM candidate Pita Limjaroenrat from parliament
Pita Limjaroenrat - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाईलैंड में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट (Pita Limjaroenrat) को अदालत से बड़ा झटका लगा है। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने पिटा लिमजारोएनराट को संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


संवैधानिक अदालत ने बुधवार को पीएम पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट के खिलाफ एक मामला स्वीकार करते हुए उन्हें संसद से अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह 14 मई को हुए चुनाव में भाग लेने के लिए अयोग्य थे। पिटा बुधवार को प्रधानमंत्री पद के लिए संसद में होने वाली वोटिंग में उम्मीदवार थे। उन्होंने तर्क दिया है कि एक मीडिया कंपनी के शेयरों का मालिक होना चुनाव नियमों का उल्लंघन नहीं है।
विज्ञापन


अदालत ने एक बयान में कहा, उनके पास जवाब देने के लिए 15 दिन का समय है। चुनाव जीतने वाली पिटा की मूव फॉरवर्ड पार्टी (Move Forward Party) ने कहा कि निलंबन से प्रधानमंत्री पद के लिए पिटा के नामांकन पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। पार्टी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनेता उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 वर्षीय पिटा अमेरिका से पढ़े-लिखे हैं और एक उदारवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनको अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन पाने के लिए द्विसदनीय संसद के आधे से अधिक सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। लेकिन उन्हें अपनी पार्टी की सत्ता-विरोधी महत्वाकांक्षाओं के विपरीत सेना के उग्र प्रतिरोध पर काबू पाना होगा। पिछले सप्ताह सेना द्वारा नियुक्त सीनेट की ओर से प्रधानमंत्री पद पर संयुक्त मतदान में रोक लगाए जाने के बाद वह अपनी प्रारंभिक दावेदारी हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed