फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Texas School Shooting Top 10 Biggest Countries in The World Where Guns Are Normal Know India Pakistan Numbers News in Hindi

Texas shooting: इन 10 देशों में सबसे ज्यादा हथियार रखते हैं लोग, जानें भारत-पाकिस्तान के आंकड़े क्या कहते हैं?

Wed, 25 May 2022 01:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 25 May 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पिछले पांच साल के अंदर स्कूलों में गोलीबारी की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अगर पब्लिक प्लेस पर गोलीबारी की बात करें तो इस साल अमेरिका में इस तरह की 200 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। 
loader
Texas School Shooting Top 10 Biggest Countries in The World Where Guns Are Normal Know India Pakistan Numbers News in Hindi
अमेरिका में गन कल्चर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में 18 साल के एक युवक ने स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें 21 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 19 बच्चे और दो शिक्षक हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। स्कूल में फायरिंग के पहले हमलावर ने अपनी दादी को भी गोली मारी थी, उनकी हालत अभी गंभीर है। अमेरिका में इस तरह का हमला पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। 


एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच साल के अंदर स्कूलों में गोलीबारी की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अगर पब्लिक प्लेस पर गोलीबारी की बात करें तो इस साल अमेरिका में इस तरह की 200 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। 


अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतने संपन्न देश में इस तरह की घटनाएं क्यों होती हैं? इसके पीछे कारण क्या है? तो आइए हम आपको बताते हैं। हम आपको दुनिया के उन 10 देशों के बारे में भी बताएंगे जहां सबसे ज्यादा लोग बंदूक रखते हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट...
 

पहले दुनिया के उन दस देशों के बारे में जानिए जहां, सबसे ज्यादा लोगों के पास बंदूक है

गन कल्चर
गन कल्चर - फोटो : अमर उजाला
देश   बंदूक (हर 100 नागरिक में)
अमेरिका 120.5
फाकलैंड आईलैंड   62.1
यमन 52.8
न्यू कैलेडोनिया   42.5
मॉन्टेनीग्रो 39.1
सर्बिया   39.1
कनाडा 34.7
उरुग्वे   34.7
साइप्रस 34.0
फिनलैंड     32.4
                                 
अमेरिका में 33 करोड़ की आबादी में 39 करोड़ हथियार
अमेरिका में हर 100 नागरिक पर 120.5 हथियार हैं। यही कारण है कि यहां इस तरह की घटनाएं अब आम हो गईं हैं। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

 

भारत, पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों की क्या स्थिति है? 

पाकिस्तान में 22 करोड़ की आबादी में चार करोड़ से ज्यादा बंदूके हैं।
पाकिस्तान में 22 करोड़ की आबादी में चार करोड़ से ज्यादा बंदूके हैं। - फोटो : अमर उजाला
आम नागरिकों के हथियार रखने के मामले में भारत 120वें स्थान पर है। यहां हर 100 लोगों पर केवल 5.30 लोगों के पास बंदूक या कोई आधुनिक हथियार है। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो 140 करोड़ की आबादी में 7.11 करोड़ हथियार है। 

वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस मामले में दुनिया का 22वां देश है। यहां 22 करोड़ की आबादी के पास चार करोड़ 39 लाख से ज्यादा हथियार हैं। सरल शब्दों में समझें तो पाकिस्तान के 100 नागरिकों में 22.30 लोग के पास बंदूक है। 

अफगानिस्तान इस मामले में 63वें स्थान पर है। यहां हर 100 आम नागरिकों के बीच 12.5 लोगों के पास बंदूक है। ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो चार करोड़ की आबादी में 40 लाख से ज्यादा हथियार हैं। 

144 करोड़ की आबादी वाले चीन में हर 100 नागरिकों के बीच 3.60 बंदूकें हैं। यहां आम लोगों के बीच कुल 4.97 करोड़ हथियार हैं। श्रीलंका इस मामले में 169वें, म्यांमार 179वें, नेपाल 184वें, भूटान 196वें और बांग्लादेश 212वें नंबर पर है। 
 

अमेरिका के ये आंकड़ो भी हैरान करने वाले

  • एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 70 लाख से ज्यादा लोगों ने जनवरी 2019 से अप्रैल 2021 के बीच बंदूकें खरीदी हैं। 
  • नई बंदूकें खरीदने वालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं। वहीं, 40 प्रतिशत अश्वेत नागरिक हैं। 
  • अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा लोग गोलियों से घायल हुए। इनमें भी ज्यादातर बच्चे थे।

गोली मारकर हत्या के मामलों में 43 प्रतिशत का इजाफा

गन कल्चर
गन कल्चर - फोटो : अमर उजाला
सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में अमेरिका में कुल 38 हजार 355 लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। इनमें 23 हजार 941 लोगों ने सुसाइड किया, जबकि 14 हजार 414 लोगों की गोली मारकर हत्या हुई। 1,352 लोग एक्सीडेंटल और लड़ाई के बीच गोली चलने से मारे गए।
 
साल 2020 में गोली मारकर हत्या के मामलों में 43 प्रतिशत का इजाफा हुआ। तब कुल 19 हजार 384 लोगों का मर्डर हुआ। सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर रोज 53 लोगों की गोली मारकर हत्या होती है। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका में होने वाली हत्याओं में 79 प्रतिशत लोग गोली से मारे जाते हैं। 

किस देश में कितने लोगों की गोली मारकर होती है हत्या? 
देश     हत्या का मामलों में कितनी मौतें में गोली मारने से 
अमेरिका 79%
कनाडा 37%
ऑस्ट्रेलिया 13%
यूके   04%
           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed