{"_id":"65c07a3a98f3a64a07058abf","slug":"terrorist-attack-on-police-station-several-killed-in-khyber-pakhtunkhwa-pakistan-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार
Mon, 05 Feb 2024 11:33 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:33 AM IST
सार
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया।
विज्ञापन
आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव से महज तीन दिन पहले पाकिस्तानी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के शहर दरबार में सोमवार सुबह 30 से ज्यादा हमलावारों ने पुलिस थाने को घेरकर ग्रेनेड और गोलियां बरसाईं। हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए हैं।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख्तर हयात ने बताया कि पुलिस और हमलावरों के बीच करीब ढाई घंटे तक मुठभेड़ चली। घटना अलसुबह करीब 3 बजे की है। फिलहाल, हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन, पुलिस और सेना का मानना है कि हमले के पीछे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान या इससे जुड़े किसी संगठन का हाथ हो सकता है। अख्तर हयात ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तमाम सुरक्षा चिंताओं के बीच पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनावों पर संदेह जताया जा रहा है।
ग्रेनेड और गोलाबारी से हमला
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ,सभी आतंकी फरार हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकवादी हमले में हो रही वृद्धि
स्थानीय अखबार ने हाल ही में बताया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में वृद्धि देखी गई है। इस साल जनवरी में कम से कम 93 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 90 लोग मारे गए और करीब 135 घायल हुए हैं। वहीं 15 व्यक्तियों के अपहरण का मामला भी सामने आया है।