फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist attack in Balochistan Province Pakistan several killed news in hindi

Pakistan: बलूचिस्तान में आतंकियों का खौफ, बस रोककर यात्रियों को अगवा किया, फिर कार पर की गोलीबारी, 11 की मौत

Sat, 13 Apr 2024 11:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Apr 2024 11:46 AM IST
सार

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि हाईवे पर 11 लोगों की मौत के जिम्मेदार आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Terrorist attack in Balochistan Province Pakistan several killed news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने नौ बस यात्रियों समेत 11 लोगों की हत्या कर दी। पहली घटना में आतंकवादियों ने नोस्की जिले में हाईवे पर बस को रोका और बंदुक की नोक पर नौ लोगों का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "इन नौ लोगों का शव पास के पहाड़ी इलाके में पाया गया। उनके शरीर में गोली लगने के निशान थे।" उन्होंने आगे बताया कि बस क्वेटा से ताफ्तान की तरफ जा रही थी। कुछ आतंकवादियों ने बस को रोककर उसमें से नौ लोगों को पहाड़ी इलाके की तरफ ले गए। 
विज्ञापन


आतंकवादियों ने एक कार पर की गोलीबारी
वहीं एक अन्य घटना में उसी हाईवे पर एक कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि हाईवे पर 11 लोगों की मौत के जिम्मेदार आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों का पीछा किया जा रहा है। उनका (आतंकवादियों) एकमात्र उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति को नष्ट करना है। गृह मंत्री मोहसीन नकवी ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। 


बलूचिस्तान में बढ़ने लगे आतंकी हमले
फिलहाल किसी भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रांत में आतंकी हमले बढ़ने लगे हैं। इन हमलों में मुख्य रूप से सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रांत में हाल ही में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे में हुए तीन बड़े आतंकी हमलों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली थी। इन हमलों में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed