{"_id":"60302bce467649221524c139","slug":"terreorist-attack-on-check-post-in-balochistan-of-pakistan-4-paramilitary-soldiers-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जांच चौकी पर हमला, 4 अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जांच चौकी पर हमला, 4 अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत
Sat, 20 Feb 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर हमला
- फोटो : twitter
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार को कोहलू जिले के कहान इलाके में हुआ।
विज्ञापन
बंदूकधारियों ने जमान खान जांच चौकी पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप फ्रंटियर कोर के चार जवानों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक जवान घायल हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के चलते यहां विद्रोही गुट सक्रिय हो गए हैं। ये गुट पहले भी कई बार पाक सेना और आईएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैन्य बलों और पुलिस को निशाना बनाते रहे हैं।
विज्ञापन