फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   telemedicine: many countries in South-East Asia, people relying on app-based services for treatment

Telemedicine: आया दूर-चिकित्सा का दौर, एप से बुकिंग, ऑनलाइन सलाह और दवा की डिलीवरी

Sat, 04 Mar 2023 04:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Mar 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Telemedicine: दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की कुल आबादी 70 करोड़ से ज्यादा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन देशों में स्मार्टफोन का चलन बढ़ने के कारण सुदूर चिकित्सा को फैलने का मौका मिला है। इसके साथ ही इन देशों में एप आधारित टैक्सी सेवाओं, फूड डिलिवरी, ई-कॉमर्स और अन्य कई प्रकार के कारोबार भी तेजी से फैल रहे हैं...
loader
telemedicine: many countries in South-East Asia, people relying on app-based services for treatment
telemedicine - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इंडोनेशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में लोग इलाज के लिए अधिक से अधिक एप आधारित सेवाओं पर निर्भर होते जा रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह इन देशों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बताया जा रहा है। 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में इलाज संबंधी सुविधाओं की हमेशा ही कमी रही है। अब कई कंपनियां टेलीमेडिसीन की सेवाएं देकर इस स्थिति का फायदा उठा रही हैं। इसके अलावा आसपास के कुछ अन्य देशों में टेलीमेडिसीन का चलन बढ़ने की खबर है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की कुल आबादी 70 करोड़ से ज्यादा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन देशों में स्मार्टफोन का चलन बढ़ने के कारण सुदूर चिकित्सा को फैलने का मौका मिला है। इसके साथ ही इन देशों में एप आधारित टैक्सी सेवाओं, फूड डिलिवरी, ई-कॉमर्स और अन्य कई प्रकार के कारोबार भी तेजी से फैल रहे हैं। इसे देखते हुए एप चलाने वाली कंपनियों में निवेश तेजी से बढ़ा है।

सिंगापुर स्थित लाइफ साइंस इन्वेस्टमेंट कंपनी- नोवो होल्डिंग्स डॉक्टर नाम का टेलीमेडिसीन एप चला रही है। इसके लिए वह बीते दिसंबर में तीन करोड़ 88 लाख डॉलर का निवेश जुटाने में कामयाब रही। अब इस रकम के जरिए ये कंपनी कई तरह की मेडिकल सेवाएं देने वाले समूह- एशियन हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट्स (एएचएस) को खरीदने की तैयारी में है। डॉक्टर एप के जरिए इससे जुड़े विशेषज्ञ मरीज को बताते हैं कि उन्हें किस तरह के इलाज की जरूरत है। इन काम में अब एएचएस के विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

उधर फिलीपीन्स में अयाला नाम की कंपनी ने हेल्थकेयर सेक्टर की तीन कंपनियों- कोन्सुलता एमडी, हेल्थ नाव और ऐड को खरीद लिया है। अब इस कंपनी का एप फिलीपीन्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। बताया जाता है कि दक्षिण-पूर्व एशिया में इंडोनेशिया के बाद टेलीमेडिसीन की सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिलीपीन्स में ही है।

इंडोनेशिया में टेलीमेडिसीन की सेवा देने वाले एप होलोडॉक के संस्थापक जोनाथन सुधर्ता ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कहा- इंडोनेशिया में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं। हमारी कंपनी उन सबका समाधान पेश करने में सक्षम है।

होलोडॉक का दावा है कि हर महीने दो करोड़ इंडोनेशिया-वासी उसकी सेवा लेते हैं। खास कर कोरोना महामारी फैलने के बाद से उसके एप का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कंपनी का दावा है कि उसकी सेवाएं थाईलैंड, वियतनाम और मलेशिया में भी ली जा रही हैं। कंपनी का दावा है कि उसके एप पर अनुरोध रजिस्टर होने के बाद 15 मिनट के अंदर डॉक्टर मरीज से संपर्क कर लेते हैं। कंपनी 400 से अधिक शहरों में दवाओं की सप्लाई भी कर रही है।

इसके अलावा इंडोनेशिया में एप के जरिए और क्लीनिक में इलाज की सेवाएं साथ-साथ देने वाली कंपनियां भी लोकप्रिय हुई हैं। क्लिनिक पिंटर इन हाइब्रिड कंपनियों में सबसे ज्यादा चर्चित है। कंपनी के सीईओ हरया बीमो ने निक्कईएशिया को बताया कि हर देश की जरूरत अलग-अलग है। इंडोनेशिया में हालांकि टेलीमेडिसीन की जरूरत है, लेकिन क्लीनिक में आमने-सामने इलाज भी महत्त्वपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed