{"_id":"67fdd8c884d79e61da062e80","slug":"tehran-says-next-round-of-iran-us-nuclear-talks-in-oman-after-rome-named-by-officials-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-US Nuclear Talks: ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता का अगला दौर रोम के बाद ओमान में होगा, तेहरान ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran-US Nuclear Talks: ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता का अगला दौर रोम के बाद ओमान में होगा, तेहरान ने किया दावा
Tue, 15 Apr 2025 09:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:25 AM IST
सार
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर अगले दौर की वार्ता के लिए जगह पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इतालवी सूत्र और अन्य अगले दौर की वार्ता रोम में होने की बात कह रहे हैं। वहीं, ईरान ने वार्ता फिर से ओमान में होने का दावा किया है। हालांकि इतालवी विदेश मंत्री एटोनियो तजानी ने भी वार्ता के रोम में होने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का दौर जारी है। दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता ओमान में हुई थी, लेकिन अब अगले दौर की वार्ता के लिए जगह पर असमंजस की स्थिति है। जहां एक इतालवी सूत्र ने अगले दौर की वार्ता रोम में होने की बात कही है। वहीं, ईरान ने वार्ता फिर से ओमान में होने का दावा किया है। इसके अलावा, अमेरिकी अधिकारियों ने भी यह स्पष्ट नहीं किया कि वार्ता कहां होगी।
विज्ञापन
इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता की गति को धीमा बताया। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति के साथ बैठक के दौरान ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे हमें अपने जाल में फंसा रहे हैं।'
विज्ञापन
इतालवी विदेश मंत्री ने भी रोम में वार्ता का संकेत दिया
इतालवी सरकार के एक सूत्र ने नाम ने बताने की शर्त पर कहा कि अगले दौर की बैठक शनिवार को रोम में होने की उम्मीद है। इतालवी विदेश मंत्री एटोनियो तजानी ने भी वार्ता के रोम में होने का संकेत दिया है। तजानी ने जापान के ओसाका की यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ओमान से इच्छुक पक्षों से हमें अनुरोध प्राप्त हुआ है और हमने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हम हमेशा की तरह, परमाणु मुद्दे पर इस मामले में सकारात्मक परिणाम लाने वाली बैठकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nuclear Deal: परमाणु समझौते को लेकर रोम में होगी अमेरिका और ईरान की अगली बैठक, ट्रंप लगातार बना रहे दबाव
डच विदेश मंत्री ने भी वार्ता रोम में होने की बात कही
लक्जमबर्ग में एक बैठक में बोलते हुए डच विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने भी कहा कि अगले दौर की वार्ता रोम में होगी। वहीं, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी सोमवार को अपने इराकी समकक्ष से बात करते हुए कथित तौर पर कहा कि वार्ता रोम में होगी। इसके साथ ही अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों ने भी वार्ता के स्थान परिवर्तन के बारे में पुष्टि नहीं की।
वार्ता फिर से ओमान में होगी: इस्माइल बाघई
इसके बाद, मंगलवार सुबह इराक की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के हवाले से ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने कहा कि वार्ता फिर से ओमान में होगी, लेकिन उन्होंने इसका कारण नहीं बताया। इस आगामी सप्ताहांत में ईस्टर रविवार होगा, जो रोम में एक प्रमुख अवकाश होगा, जो रोमन कैथोलिक चर्च के घर वेटिकन सिटी से घिरा हुआ है।
ईरान को परमाणु हथियार बनाने का विचार छोड़ना होगा: ट्रंप
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार ईरान को धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो वे उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले शुरू करेंगे। वहीं ईरान के अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि वे यूरेनियम के भंडार को समृद्ध करके परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह चाहते हैं कि ईरान एक समृद्ध और महान राष्ट्र बने, लेकिन उसे परमाणु हथियार बनाने का विचार छोड़ना होगा।
ये भी पढ़ें: US-Iran Nuke Deal: परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत शुरू, ओमान कर रहा वार्ता की मेजबानी
क्या है मामला?
ईरान का परमाणु कार्यक्रम हाल के महीनों में तेजी से आगे बढ़ा है। पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका, को आशंका है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर सकता है। हालांकि, ईरान हमेशा यह दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
क्यों हो रही है अप्रत्यक्ष बातचीत?
ईरान और अमेरिका के बीच सीधी बातचीत लंबे समय से रुकी हुई है। दोनों देशों के रिश्ते 2018 से और खराब हो गए थे, जब अमेरिका ने परमाणु समझौते (संयुक्त व्यापक कार्य योजना - जेसीपीओए) से खुद को अलग कर लिया था। अब ओमान एक मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है ताकि दोनों देश किसी समाधान पर पहुंच सकें। इस वार्ताओं से उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच बनी तनातनी को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा, खासकर तब जब मध्य पूर्व में पहले से ही कई तरह के तनाव बरकरार है।
संबंधित वीडियो