{"_id":"66e76059b5ae3f6e51064894","slug":"tech-billionaire-isaacman-returns-safely-to-earth-after-space-trip-know-all-updates-in-hindi-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpaceX: अंतरिक्ष की सैर के बाद सकुशल धरती पर लौटे टेक अरबपति इसाकमैन; बनाया ये बड़ा कीर्तिमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
SpaceX: अंतरिक्ष की सैर के बाद सकुशल धरती पर लौटे टेक अरबपति इसाकमैन; बनाया ये बड़ा कीर्तिमान
Mon, 16 Sep 2024 04:02 AM IST
शिव शुक्ला
एजेंसी, कैप कैनवरल
एजेंसी, कैप कैनवरल
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:02 AM IST
सार
इस मिशन में जेरेड इसाकमैन, पायलट किड पोटेट, मिशन विशेषज्ञ सारा गिलिस और अन्ना मेनन जिस ऑर्बिट में गए थे, उसकी ऊंचाई 1,408.1 किमी की थी। इस ऊंचाई पर 50 साल से अधिक समय से कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं गया है।
विज्ञापन
टेक अरबपति इसाकमैन ने किया ‘स्पेसवॉक’
- फोटो : एक्स/स्पेसएक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरबपति उद्योगपति और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन अपने दल के साथ पृथ्वी पर सकुशल लौट आए हैं। रविवार तड़के फ्लोरिडा के ड्राई टोर्टुगास तट पर लैंडिंग के साथ ही उनकी पांच दिवसीय यात्रा समाप्त हो गई।
विज्ञापन
इसी के साथ वह चंद्र यात्रियों के बाद सबसे अधिक ऊंचाई पर घूमने वाले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। उन्होंने पृथ्वी से लगभग 740 किमी ऊपर पहला निजी स्पेसवॉक किया। यह ऊंचाई अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और हबल स्पेस टेलीस्कोप से कहीं अधिक है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फॉल्कन-9 रॉकेट से मिशन मंगलवार को लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
इस मिशन में जेरेड इसाकमैन, पायलट किड पोटेट, मिशन विशेषज्ञ सारा गिलिस और अन्ना मेनन जिस ऑर्बिट में गए थे, उसकी ऊंचाई 1,408.1 किमी की थी। इस ऊंचाई पर 50 साल से अधिक समय से कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं गया है। इसाकमैन, 1965 में पूर्व सोवियत संघ द्वारा पहला स्पेसवॉक करने के बाद से ऐसा करने वाले 264वें व्यक्ति बन गए है। इस सूची में स्पेसएक्स की सारा गिलिस का नाम 265वें नंबर पर दर्ज है। अब तक सभी स्पेसवॉक पेशेवर अंतरिक्ष यात्रियों ने किए थे।
विज्ञापन
1900 डिग्री तापमान, हीट शील्ड ने बचाया
लगभग 27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उनके कैप्सूल ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। हवा में घर्षण से उसका तापमान 1900 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन इसके नीचे लगी हीटशील्ड ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रखा। जैसे-जैसे कैप्सूल नीचे आया उसकी रफ्तार को धीमा किया गया। बाद में पैराशूट खोले गए और पानी में लैंडिंग हुई। बाद में एक बोट के जरिये उन्हें जमीन पर लाया गया।
इस कारण पहले टालना पड़ा था मिशन
नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 27अगस्त को पोलारिस डॉन मिशन को लॉन्च किया जाना था। मगर हीलियम के रिसाव के कारण अगस्त तक टालना पड़ा था। इसके अगले दिन स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए कहा था कि फ्लोरिडा के तट पर खराब मौसम की भविष्यवाणियों के कारण मिशन में फिर देरी हो रही है।
तब, इसाकमैन ने कहा था कि हमारे मिशन की देरी में खराब मौसम का हाथ है। हमें लॉन्च करने से पहले मौसम के बारे में पूरी तरह से सुनिश्चित होना चाहिए। अभी आज रात या कल परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए हम हर दिन नजर बनाए रखेंगे। जैसा कि एलन मस्क ने जिक्र किया है कि पोलारिस डॉन महत्वपूर्ण उद्देश्यों के साथ एक चुनौतीपूर्ण मिशन है, इसलिए हम सफलता सुनिश्चित करने के लिए सबसे अच्छे अवसर का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन