फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tanzania President Dismisses Covid-19 Test Kits as Faulty After Samples from Goat Sheep and fruit Test Positive

तंजानिया: चीनी जांच किट से बकरी और फल भी निकले कोरोना संक्रमित, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Wed, 06 May 2020 09:33 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 06 May 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Tanzania President Dismisses Covid-19 Test Kits as Faulty After Samples from Goat Sheep and fruit Test Positive
राष्ट्रपति जॉन मागुफुली - फोटो : Twitter

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रभावित पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में चीनी जांच किट से परीक्षण करने पर बकरी और फल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह के नतीजे सामने आने के बाद राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने कहा कि जांच किट सही नहीं है और इसकी जांच की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


बकरी और एक खास फल की जांच के बाद इनके नमूने लैब में भेजे गए, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि ये फल और बकरी के नमूने हैं। जब इन नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने तंजानिया के सुरक्षा बलों को किट की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि फल और बकरी के नमूने कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसका मतलब यह था कि कुछ लोग पॉजिटिव पाए जा रहे थे, जबकि वास्तव में वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं थे। राष्ट्रपति मागुफुली ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमें चीन की हर सहायता को स्वीकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इन किट्स की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, तंजानिया एकलौता ऐसा देश नहीं है जहां चीन ने ऐसा धोखाधड़ी किया हो बल्कि दुनिया के तमाम देशों के साथ चीन ने इस संकट की घड़ी में ऐसा घिनौना मजाक किया है। इससे पहले भारत में चीन ने जो पीपीई किट भेजे थे उसमें से करीब एक चौथाई क्वालिटी टेस्ट में ही पास नहीं हो पाया था। 5 अप्रैल तक भारत में चीन से करीब 1.7 लाख पीपीई किट की सप्लाई की गई थी, जिसमें से 50,000 किट क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए थे।

पाक को महिलाओं के अंडरवियर से बने मास्क की सप्लाई
भारत ही नहीं इन घटिया मेडिकल कीटो की सप्लाई यूरोप समेत कई जगह पर किया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें चीन के भेजे पीपीई किट पहनते ही फट जा जा रहे हैं, वहीं मास्क के नाम पर भी चीन ने शर्मनाक हरकत की है चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान देश को घटिया माल भेजे थे, कोरोना महामारी के बीच चीन ने पाक को महिलाओं के अंडरवियर से बने मास्क की सप्लाई की थी।

चीन ने इटली को धोखा दिया
चीन ने पड़ोसी देश नेपाल तक को नहीं छोड़ा। अप्रैल की शुरुआत में ही नेपाल सरकार ने चीन की एक कंपनी के साथ कोरोना वायरस टेस्टिंग और पीपीई किट खरीदने के लिए एक बड़े सौदे को रद्द कर दिया। वही इटली के साथ भी चीन ने घिनौना मजाक किया है। जब चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस से हालात खराब थे तो इटली ने चीन को बड़े पैमाने पर मेडिकल सप्लाई दान किया था और जब बाद में इटली खुद वायरस की चपेट में आया तो चीन ने उसी सप्लाई को बिल के साथ इटली में भेज दिया। इसके अलावा जो उन्होंने अपने यहां से सप्लाई भेजी थी वह बहुत ही घटिया क्वालिटी की थी।


यूरोप देशों को भी घटिया क्वालिटी का सप्लाई भेजा
इटली के अलावा यूरोप के देशों में भी चीन ने यही किया स्पेन, तुर्की, जॉर्जिया, चेक रिपब्लिक और नीदरलैंड में चीन से आए मेडिकल सप्लाई के खराब क्वालिटी की वजह से उसे खारिज कर दिया। जिसमें बड़े पैमाने पर मास्क और पीपीई किट थे। चीन ने मेक्सिको को भी नहीं बख्शा 17 अप्रैल को चीन से आए ग्लब्स, मास्क, गाउन समेत मेडिकल सप्लाई को उन्होंने यह कह कर खारिज कर दिया कि यह बहुत ही घटिया क्वालिटी के हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed