फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tallest statue of Dr. Ambedkar outside India unveiled world news in hindi

World News: भारत के बाहर डॉ. आंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण, पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Mon, 16 Oct 2023 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 05:46 AM IST
सार

अमेरिका के मैरीलैंड शहर में बाबा साहेब की 19 फुट ऊंची प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ का नाम दिया गया है। अनावरण समारोह में अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक भारतीय-अमेरिकी समेत अन्य देशों के लोग शामिल हुए।    

विज्ञापन
Tallest statue of Dr. Ambedkar outside India unveiled world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की देश के बाहर सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। अमेरिका के मैरीलैंड शहर में बाबा साहेब की 19 फुट ऊंची प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ का नाम दिया गया है। अनावरण समारोह में अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक भारतीय-अमेरिकी समेत अन्य देशों के लोग शामिल हुए।    

विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के कारण नहीं हुई भारतवंशी एथलीट की मौत: सिंगापुर
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि देश के एक प्रमुख स्पोर्ट्स स्कूल में भारतीय मूल के छात्र प्रणव मधाइक (14) की हफ्ते की शुरुआत में हुई मौत का संबंध कोविड-19 रोधी टीकाकरण से नहीं है। सिंगापुर स्पोर्ट्स स्कूल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि छात्र की मौत की वजह कोरोनरी वाहिकाओं की जन्मजात विकृति के कारण हृदय गति रुकना था।  

विज्ञापन

श्रीलंका ने 27 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने रविवार को बताया कि मछुआरों को शनिवार को पूर्वोत्तर मन्नार तथा उत्तर में स्थित डेल्फ्ट व कच्चातिवु द्वीपों से गिरफ्तार किया गया। पिछले महीने भी श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना के कच्चातिवु द्वीप से 17 भारतीयों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई के फील्ड अस्पताल में भर्ती हुए भूकंप पीड़ित
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण हेरात क्षेत्र के लई लोग फील्ड अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। बता दें, एक दिन पहले ही अस्पताल शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed