फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Taliban urges afghanistan to plant more trees and make earth beautiful

तालिबान कर सकता है बड़े फरमान का ऐलान

Sun, 26 Feb 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
Taliban urges afghanistan to plant more trees and make earth beautiful

अफगानिस्तान के लिए हमेशा से मुसीबत बने रहने वाले तालिबान ने एक नया फरमान जारी किया। यह फरमान तालिबान ने अपने नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने नाम पर जारी किया है, जिसमें अफगानिस्तान में रहने वाले लोगों से पृथ्वी को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


लोगों को तालिबान के इस बयान पर काफी हैरत हो रही है। तालिबान  दुनियाभर में अपने कुख्यात रवैये के लिए जाना जाता है। तालिबान के इस बयान के पीछे का मकसद अभी तक किसी के सामने नहीं आया है।  लेकिन अपने व्यवहार के उलट उसके इस फैसले ने सभी को हैरत में जरूर डाल दिया है।
विज्ञापन


तालिबान ने अपने नेता हैबतुल्लाह के नाम से जारी बयान में अफगानिस्तान के लोगों और तालिबानी लड़ाकों को कुरान की आयतों का हवाला देते हुए पौधे लगाने की बात कही है। तालिबान ने कहा है कि धरती पर पौधे लगाकर उसे सुंदर बनाएं और अल्लाह के बसाई इस दुनिया का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के 40 फीसदी हिस्से पर है तालिबान कब्जा

Taliban urges afghanistan to plant more trees and make earth beautiful

अफगानिस्तान इन दिनों वनों की कटाई से जूझ रहा है।  गौरकानूनी ढंग से लकड़ी बेचे जाने के चलते होने वाली मुनाफे के कारण यहां तेजी से वनों का क्षरण हो रहा है। तालिबान का हैबतुल्लाह एक मौलवी है। जो अफगानिस्तान में ही कही छुपा हुआ है। 

लोगों का मानना है कि मई 2016 में अमेरिका ने पाकिस्तान में ड्रोन हमला हैबतुल्लाह को मारने के लिए ही कराया था। जिसमें हैबतुल्लाह का सीनियर मारा गया था। मानना है कि हैबतुल्लाह 15 सालों तक पाकिस्तान में लोगों को एक मस्जिद में शिक्षा देता था। 

अफगानिस्तान के 40 फीसदी हिस्से पर आज भी तालिबान का कब्जा है। तालिबान देश की राजनीति में भी अपने पकड़ मजबूत करना चाहता है। जिसके चलते उसने अफगान में अपने कब्जे वाले स्थानों पर लोगों को बुनियादी सेवाएं भी मुहैया कराई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed