फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban stops women sports activities in Afghanistan

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं के खेलने पर लगाया प्रतिबंध, एथलेटिक खेलों पर लगी रोक

Fri, 07 Jan 2022 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 03:05 AM IST
सार

तालिबान ने खेल गतिविधियों में महिलाओं के लिए पहले ही अलग स्थान बनाए थे लेकिन अब इसमें और भी बदलाव कर दिए गए हैं। अब कोच भी पुरुष के बजाय एक महिला है।

विज्ञापन
Taliban stops women sports activities in Afghanistan
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का शिकार होना पड़ा है। ताजा मामले में काबुल के कई स्पोर्ट्स क्लब के मालिकों ने कहा है कि तालिबान ने महिलाओं के लिए एथलेटिक खेलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि वे (इस्लामी अमीरात) महिलाओं को खेलों की अनुमति नहीं देते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि खेल गतिविधियों में महिलाओं के लिए पहले ही अलग स्थान बनाए गए थे लेकिन अब इसमें और भी बदलाव कर दिए गए हैं। अब कोच भी पुरुष के बजाय एक महिला है। एक स्पोर्ट्स क्लब के प्रमुख हाफिजुल्लाह अबसी ने टोलो न्यूज को बताया कि कम से कम महिलाओं को अभ्यास करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


अबसी के अलावा ताइक्वांडो और पर्वतारोहण खेलों की कोच ताहिरा सुल्तानी ने कहा कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद से मुझे मेरे खेल का अभ्यास करने की भी अनुमति नहीं मिली। मैंने प्रशिक्षण के लिए खेलों के कई क्लबों में बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि अब क्लबों में महिला वर्ग के स्थान को बंद कर दिया है। ताहिरा सुल्तानी ने पिछले आठ सालों में राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ विदेशों में भी कई पुरस्कार हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व में अफगानी झंडा बुलंद करना चाहती थी : अरिजो
अफगानिस्तान में राष्ट्रीय जुजुत्सु टीम की सदस्य अरिजो अहमदी ने बताया कि मेरी बहुत सारी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं रही हैं। मैं विश्व स्तर पर अफगानिस्तान का झंडा सबसे ऊंचा उठाना चाहती थी, लेकिन अब नहीं पता क्या होगा? 


कुछ शर्तों पर दी जाएगी अनुमति : तालिबान
इस्लामी अमीरात (तालिबान शासन) ने आलोचनाओं का खंडन करते हुए कहा कि इस्लामी मूल्यों और संस्कृति पर आधारित महिलाओं को खेल की अनुमति दी जाएगी।

शारीरिक शिक्षा व राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रवक्ता दाद मोहम्मद नवा ने कहा कि हम सभी पहलुओं में इस्लामी अमीरात की नीति का पालन करेंगे। हमारी संस्कृति में महिलाओं को जो भी अनुमति है, हम महिलाओं को उसकी इजाजत देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed