फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban rejects UNSC appeal to lift restrictions on women

Taliban Restrictions on Women: तालिबान ने खारिज की महिलाओं से पाबंदी हटाने की यूएनएससी की अपील

Sun, 29 May 2022 01:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 May 2022 01:12 AM IST
सार

सुरक्षा परिषद ने तालिबान से अफगानिस्तानी महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों व मौलिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाली नीतियों को जल्द दूर करने का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
Taliban rejects UNSC appeal to lift restrictions on women
अफगानिस्तान में महिलाओं पर सख्त प्रतिबंध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

तालिबान ने अफगानिस्तान की महिलाओं पर लगाए उसके सख्त प्रतिबंधों को हटाने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अपील को खारिज कर दिया है। तालिबान ने स्पष्ट तौर पर यूएनएससी की अपील को आधारहीन करार दिया।

विज्ञापन

 
यूएनएससी ने तीन दिन पूर्व सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तालिबान की नीतियों की आलोचना की थी। इस पर तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खी ने कहा, चूंकि अफगानिस्तान के लोग मुख्य रूप से मुस्लिम हैं, इसलिए हमारी सरकार इस्लामी हिजाब के पालन को समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रथाओं के अनुरूप मानती है।
विज्ञापन


जबकि सुरक्षा परिषद ने तालिबान से अफगानिस्तानी महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों व मौलिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाली नीतियों को जल्द दूर करने का आह्वान किया था। उसने छात्राओं के लिए स्कूल फिर खोलने की अपील भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकार को लेकर गंभीर चिंता
तालिबान का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अफगानिस्तान से संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने हाल ही में देश की 11 दिनी यात्रा खत्म करके लौटे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की गिरावट और सार्वजनिक जीवन से महिलाओं के खात्मे को लेकर गंभीर चिंता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed