अफगानिस्तान: तालिबान प्रतिनिधिमंडल ने की संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात, पंजशीर में पत्रकार फहीम दश्ती की मौत
- महासचिव मार्टिन ने कहा संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के साथ अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेगा
- काबुल में कई धार्मिक विद्वानों ने तालिबान से की हिंसा रोकने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज है। नई सरकार में प्रमुख पदों के लिए तालिबान और अन्य संगठनों के बीच घमासान चल रहा है। वहीं अब तालिबान के मुल्ला बरादर ने रविवार को काबुल विदेश मंत्रालय में मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से मुलाकात की।
Taliban’s Mullah Baradar met with Martin Griffiths, UN under-secy-general for humanitarian affairs, on Sunday at the foreign ministry in Kabul, where Griffiths said UN will continue its support & cooperation with Afghanistan, Taliban spokesman Mohammad Naeem tweeted: TOLO news pic.twitter.com/XR8IkZUSsE
— ANI (@ANI) September 5, 2021विज्ञापन
तालीबान के प्रवक्ता के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया कि ग्रिफिथ्स ने बैठक के बाद कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के साथ अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेगा इसको लेकर तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने ट्वीट भी किया है।
मानवीय मामलों और आपातकालीन राहतों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सचिव और तालिबान के बीच चर्चा के बाद, महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने ट्वीट कर बताया कि अफगानिस्तान में लाखों जरूरतमंदों को निष्पक्ष मानवीय सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए मैं तालिबान के नेतृत्व से मिला।
धार्मिक विद्वानों ने की हिंसा रोकने की अपील
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को काबुल में एक सभा में कई धार्मिक विद्वानों ने तालिबान और प्रतिरोध मोर्चा से मौजूदा संघर्ष को रोकने के लिए कहा, इसे देश में एक नाजायज युद्ध बताया।
A number of religious scholars at a gathering in Kabul on Sunday asked the Taliban and the Resistance Front to halt the current conflict, calling it an illegitimate war in the country, reports TOLO news.
— ANI (@ANI) September 5, 2021
रेसिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता की लड़ाई में मौत
टोलो न्यूज ने पंजशीर के एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि रेसिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता और जाने-माने पत्रकार फहीम दशती रविवार को पंजशीर प्रांत में हुई लड़ाई में मारे गए।
तालिबान का प्रतिनिधिमंडल दोहा में राजनयिकों से मिला
तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने बीते कुछ दिनों में दोहा में ब्रिटेन, पाकिस्तान और जर्मनी के राजनयिकों से मुलाकात की। तालिबान का राजनीतिक कार्यालय दोहा में है और इसके प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर कनाडा, भारत और जर्मनी के राजदूतों से भी बात की।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार को एक के बाद एक ट्वीट कर विभिन्न देशों के राजदूतों से हुई चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी राजदूत सैय्यद अहसान रजा शाह के साथ मानवीय सहयोग, परस्पर हितों के द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के विशेष राजनयिक सिमन गास के साथ सुरक्षा विषयों पर चर्चा हुई।