फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban delegation meets UK Pakistan and Germany diplomats in Doha

अफगानिस्तान: तालिबान का प्रतिनिधिमंडल दोहा में ब्रिटेन, पाकिस्तान और जर्मनी के राजनयिकों से मिला

Sun, 05 Sep 2021 03:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दोहा
एजेंसी, दोहा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Sep 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
Taliban delegation meets UK Pakistan and Germany diplomats in Doha
तालिबान प्रतिनिधिमंडल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने बीते कुछ दिनों में दोहा में ब्रिटेन, पाकिस्तान और जर्मनी के राजनयिकों से मुलाकात की। तालिबान का राजनीतिक कार्यालय दोहा में है और इसके प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर कनाडा, भारत और जर्मनी के राजदूतों से भी बात की।

विज्ञापन


तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार को एक के बाद एक ट्वीट कर विभिन्न देशों के राजदूतों से हुई चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी राजदूत सैय्यद अहसान रजा शाह के साथ मानवीय सहयोग, परस्पर हितों के द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के विशेष राजनयिक सिमन गास के साथ सुरक्षा विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पाकिस्तानी-भारतीय राजदूतों से मिले स्टैनकजई
शेर मुहम्मद अब्बास स्टैनकजई के नेतृत्व में तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने दोहा में पाकिस्तान और भारत समेत कई देशों के राजदूत से मुलाकातें कीं। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्वीट कर बताया कि राजनीतिक कार्यालय के उप निदेशक शेर एम अब्बास स्टैनकजई और उनके प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के राजदूत से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों में मौजूदा स्थिति के साथ मानवीय मदद, आपसी हिताें व द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और तोरखान-स्पिनबोल्डक में आवाजाही को सुविधाजनक बनाने पर बात हुई। यह बैठक तालिबान के कब्जा करने के कारण पैदा शरणार्थी संकट के बाद हो रही है। सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान ने अफगान के साथ अपना चमन बॉर्डर बंद कर दिया था। तालिबानी दल ने दूतावास पहुंचकर भारतीय राजदूत दीपक मित्तल से भी चर्चा की। साथ ही स्टैनकजई ने कनाडा और जर्मनी के दोहा स्थित राजदूतों से भी मुलाकातें कीं। ब्रिटेन के विशेष दूत सिमन गास के साथ भी सुरक्षा विषयों पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed