{"_id":"5ea9432dfd35d60d2a75dc45","slug":"taliban-attack-on-afghan-special-forces-base-in-kabul-many-people-died-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान विशेष बलों के अड्डे पर फिदाई हमला, तीन नागरिकों की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगान विशेष बलों के अड्डे पर फिदाई हमला, तीन नागरिकों की मौत, 15 लोग घायल
Wed, 29 Apr 2020 02:34 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगानिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित अफगान विशेष बलों के अड्डे को बुधवार को एक फिदाई हमलावर ने निशाना बनाया। इसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए। सरकार ने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सैन्य कमांडो के अड्डे के बाहर हुआ। उस वक्त वहां अनुबंध के आधार पर काम करने वाले असैन्य अंदर आने का इंतजार कर रहे थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक आरियान ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ वह स्थान चहार असयाब जिले में आता है।
विज्ञापन
उन्होंने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया और इसे इंसानियत के खिलाफ जुर्म बताया। प्रवक्ता ने कहा, निशाना अड्डा था लेकिन फिदाई अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और उसने बेगुनाह नागरिकों को मार दिया। हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन काबुल में तालिबान और इस्लामिक स्टेट, दोनों सक्रिय हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री असदुल्ला खालिद और अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के कमांडर जनरल स्कॉट मिलर ने बेस का दौरा किया था और अफगान कमांडो की उपलब्धियों और देश की रक्षा में उनके समर्पण की प्रशंसा की थी।