फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban appeal to All afghan government employees to return on work and also appeal to women

छवि सुधारने में लगा तालिबान: अधिकारी ने कहा- महिलाओं को बनाएंगे सरकार का हिस्सा, काम पर लौटने की अपील

Tue, 17 Aug 2021 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 01:00 PM IST
सार

तालिबानी अधिकारी अफगानिस्तान के सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को भी सरकार का हिस्सा बनने को कहा है।

विज्ञापन
Taliban appeal to All afghan government employees to return on work and also appeal to women
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के संपूर्ण कब्जे के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। डर के कारण जहां कई लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं वहीं कई लोग घर में दुबके पड़े हैं और इस कारण से देश में काम-काज ठप्प पड़े हैं। ऐसे में अब तालिबानियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसलिए अब तालिबानी अधिकारी यहां के सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को भी सरकार का हिस्सा बनने को कहा है। अफगान स्टेट टीवी को दिए एक साक्षात्कार में तालिबान अधिकारी ने यह भी कहा कि  हम महिलाओं को शिकार नहीं बनाना चाहते बल्कि सरकार में रहने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा भी आगे आएं, हम उन्हें काम करने की पूरी आजादी देंगे। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा का भी भरोसा दिया।

विज्ञापन


काबुल में समावेशी सरकार बनाने पर चल रही है चर्चा
एक अधिकारी ने बताया कि काबुल में समावेशी सरकार बनाने पर चर्चा हो रही है। इस चर्चा में कभी देश की वार्ता परिषद की अध्यक्षता करने वाले अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई शामिल हैं। वहीं चल रही वार्ता का मकसद सरकार में गैर तालिबानी नेताओं को भी शामिल करना है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसे के बावजूद लोग घर से निकलने से डर रहे
इन भरोसे के बावजूद लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। दिल्ली में रह रहे एक अफगान युवा ने कहा कि अफगानिस्तान में युवाओं की जान हमेशा खतरे में रहती है, खासकर युवा महिलाओं की। तालिबान आतंकवादी घरों में घुस जाते हैं, और वे युवा महिलाओं को जबरदस्ती ले जाते हैं। यह पिछले कई सालों से हो रहा है लेकिन सरकार चुप रही। उन्होंने यह भी दावा किया कि सैकड़ों महिलाएं जो युद्ध से बचने के लिए अपने गांव छोड़कर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहर-ए-नवा पार्क में शरण ली थीं, लापता हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed