फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan tracks 32 Chinese military aircraft, five naval ships around nation

Taiwan: चीन-ताइवान में फिर तनातनी, पीएलए के 32 लड़ाकू विमानों ने की घुसपैठ की कोशिश

Thu, 21 Mar 2024 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Mar 2024 09:55 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय का दावा है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इन 32 विमानों में से 20 युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को लांघा। इसके बाद ताइवान के बलों ने सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया। 
 

विज्ञापन
Taiwan tracks 32 Chinese military aircraft, five naval ships around nation
चीनी लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। बुधवार और गुरुवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि 32 चीनी लड़ाकू विमान 20 से 21 मार्च को सुबह करीब छह बजे ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। साथ ही चीन की नौसेना के पांच युद्धक जहाज भी ताइवान की सीमा के नजदीक देखे गए।

विज्ञापन


चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक सीमा
रक्षा मंत्रालय का दावा है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इन 32 विमानों में से 20 युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को लांघा और दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणपूर्वी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुस गए। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है। 
विज्ञापन


ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि कल ताइवान में 15 चीनी सैन्य विमान और 10 नौसैनिक जहाज घुस आए। इतना ही नहीं चीन के 15 विमानों में से छह ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में घुस गए। हालांकि उस समय किसी भी विमान ने ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ताइवान के बलों ने स्थिति पर नजर रखी और गतिविधियों के जवाब में सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया। 

ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता
रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed