फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taiwan reply to china over pm modi thanks president for congratulatory message

Taiwan: चीन की नाराजगी पर ताइवान ने दिखाई आंखें, कहा-भारत के साथ साझेदारी बनाने के लिए समर्पित

Fri, 07 Jun 2024 04:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2024 04:14 PM IST
सार

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा, 'दो लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर चीन की नाराजगी पूरी तरह से अनुचित है।'

विज्ञापन
taiwan reply to china over pm modi thanks president for congratulatory message
ताइवान के राष्ट्रपति - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ताइवान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तो चीन भड़क गया और इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी देशों को वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करना चाहिए। चीन की नाराजगी पर अब ताइवान ने भी ड्रैगन को आंखें दिखाई हैं और कहा है कि वह भारत के साथ साझेदारी बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।
विज्ञापन


ताइवान के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा, 'दो लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर चीन की नाराजगी पूरी तरह से अनुचित है। डराना और धमकाना कभी भी दोस्ती को नहीं पनपने देता। ताइवान आपसी फायदे और साझा मूल्यों के चलते भारत के साथ साझेदारी बनाने के लिए समर्पित है।'
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल भारत के आम चुनाव के नतीजों में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की जीत मिली है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस पर दुनियाभर के नेता प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने भी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी जवाब में ताइवान के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। इस पर चीन भड़क गया और एक चीन नीति के हवाले से दोनों नेताओं के आपसी शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत स्थित चीनी दूतावास ने जारी किया बयान
भारत में स्थित चीनी दूतावास ने भी गुरुवार को एक बयान में कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक चीन नीति सार्वभौमिक तौर पर मान्यता प्राप्त मापदंड है। चीनी दूतावास ने कहा कि भारत के चीन के साथ कूटनीतिक रिश्ते हैं और भारत चीन की स्थिति को जानता है। एक चीन नीति के संदर्भ में भारत ने गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धताएं की हैं और उसे इन्हें मान्यता देते हुए ताइवान के किसी भी विरोध को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed