फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan legalized same sex marriage, becomes first Asian country to do so

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला एशियाई देश बना ताइवान

Fri, 17 May 2019 09:50 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 May 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Taiwan legalized same sex marriage, becomes first Asian country to do so
ताइवान में समलैंगिक विवाह वैध - फोटो : wikimedia
ताइवान में पहली बार समलैंगिक विवाह को वैध घोषित हो गया है और एशिया में ऐसा करनेवाला वह पहला देश बन गया है। इस द्वीपीय देश के सांसदों ने शुक्रवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी जिससे समलैंगिक जोडों को ''विशिष्ट स्थायी संघ" बनाने और सरकारी एजेंसियों में ''विवाह के लिए पंजीकरण" कराने की अनुमति दी गई। ताइवान की संसद में रूढ़िवादी सांसदों ने इस विधेयक का विरोध किया बावजूद समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर स्वीकृति दे दी गई। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल डे एगेंस्ट होमोफोबिया, ट्रांसफोबिया और बाइफोबिया के दिन ताइवान की संसद में हुआ यह मतदान वहां के एलजीबीटी समुदाय के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। जिन्होंने अलग-अलग लिंग के दंपत्तियों की तरह ही समान विवाह अधिकारों के लिए सालों तक संघर्ष किया। संसद में मतदान के बीच भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों समलैंगिक अधिकार समर्थक संसद के नजदीक इकट्ठा हुए। इस मुद्दे को लेकर देश के लोगों की राय बंटी हुई है।
विज्ञापन


समलैंगिक अधिकार समूहों ने शुक्रवार को मतदान की तारीफ करते हुए कहा कि ''विवाह पंजीकरण" के लिए आवेदन देने का अधिकार मिलने से उनके समुदाय को अलग-अलग लिंग के दंपत्तियों के बराबर अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ताइवान की शीर्ष अदालत ने कहा था कि एक ही लिंग के जोड़ों को शादी करने की इजाजत नहीं देना संविधान का उल्लंघन होगा। न्यायाधीश ने सरकार को कानून में बदलाव करने के लिए इस साल 24 मई तक का समय दिया है। लेकिन उनके पास कोई दिशा निर्देश नहीं है कि यह कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed