Taiwan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी ताइवान की धरती, हिलीं इमारतें; रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही सात
ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट के पास शनिवार देर रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे ताइपे और काओह्सुंग सहित कई शहरों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यिलान के पास समुद्र में था। अधिकारियों के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान के मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी तट के पास, यिलान शहर से करीब 32 किलोमीटर पूर्व में समुद्र के भीतर था। भूकंप की गहराई लगभग 73 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का केंद्र 24.69 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.08 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
कई शहरों में महसूस हुए तेज झटके
इस भूकंप के झटके ताइवान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राजधानी ताइपे और दक्षिणी शहर में भी लोग झटकों से सहम गए। भूकंप के केंद्र के नजदीक यिलान इलाके में झटके ज्यादा तेज थे। कई घरों और दफ्तरों में अलमारियों पर रखी वस्तुएं गिर गईं, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।
ये भी पढ़ें- सीरिया के मस्जिद आतंकी हमले की यूएन प्रमुख ने की कड़ी निंदा, कहा- ऐसे हमले किसी हालत में स्वीकार्य नहीं
नुकसान का आकलन जारी, राहत की सांस
ताइवान की राष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी की मौत या बड़े पैमाने पर तबाही की खबर नहीं है। ताइपे शहर प्रशासन ने भी कहा है कि अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
रात में आए भूकंप के बाद सुरक्षा सलाह
भूकंप देर रात आने के कारण आपात एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। फायर एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। नागरिकों से कहा गया कि झटके आने पर खुद को सुरक्षित रखें, खतरनाक वस्तुओं से दूर रहें, बिस्तर के पास जूते और टॉर्च रखें और झटके थमने के बाद ही बाहर निकलें। साथ ही, आफ्टरशॉक की आशंका को देखते हुए शांत रहने की अपील की गई।
अन्य वीडियो-