फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan detects seven Chinese naval vessels and one aircraft around nation

Taiwan: चीन ने सात जहाजों और एक विमान से ताइवान को घेरने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

Sat, 06 Apr 2024 02:27 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 02:27 PM IST
सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन का विमान पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसा। इसके जवाब में उसने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

विज्ञापन
Taiwan detects seven Chinese naval vessels and one aircraft around nation
China Taiwan (representative) - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। शुक्रवार और शनिवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि चीन की नौसेना के सात युद्धक जहाज पांच से छह मार्च को सुबह करीब छह बजे ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। साथ ही एक विमान भी ताइवान की सीमा के नजदीक देखा गया।

विज्ञापन


चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक सीमा
ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन का विमान पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसा। इसके जवाब में उसने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है। 
विज्ञापन


ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि आज सुबह छह बजे ताइवान में एक चीनी सैन्य विमान और सात नौसैनिक जहाजों के घुसने का पता चला था। इतना ही नहीं चीनी विमान वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के पूर्वी हिस्से में दाखिल हुए थे।  इसके बाद ताइवान के बलों ने स्थिति पर नजर रखी और गतिविधियों के जवाब में सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी बार घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है चीनी सैना?
अप्रैल में अभी तक ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed