फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan detects 62 Chinese military aircraft and 27 vessels around nation

Taiwan: चीन ने 62 विमानों और 27 जहाजों से ताइवान को घेरने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

Sat, 25 May 2024 10:04 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 10:04 AM IST
सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के 47 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे।

विज्ञापन
Taiwan detects 62 Chinese military aircraft and 27 vessels around nation
चीन ने ताइवान को घेरने की कोशिश की - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। शुक्रवार और शनिवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि चीन की नौसेना के 27 युद्धक जहाज और 62 विमान ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। 

विज्ञापन


ताइवान में घुसे 47 विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के 47 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है।
विज्ञापन


तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि आज सुबह छह बजे ताइवान के आसपास 62 चीनी सैन्य विमान और 27 नौसैनिक जहाज देखे गए। इतना ही नहीं 47 चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे। इसके जवाब में उसने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी बार घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है चीनी सैना?
अप्रैल में ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।


बारीकी से निगरानी कर रहे
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह ताइवान जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में बीजिंग द्वारा दो दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद ताइवान के साथ बारीकी से निगरानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ताइवान जलडमरूमध्य और उसके आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास की खबरों पर चिंता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed