फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan activates its defense amid Chinese aggression

Taiwan: चीनी आक्रामकता के बीच ताइवान ने अपनी प्रतिरक्षा को किया सक्रिय, अमेरिका की भी चिंताएं बढ़ीं

Thu, 02 Feb 2023 02:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Feb 2023 02:21 AM IST
सार

एयर मोबिलिटी कमान के प्रमुख के रूप में, मिनिहान को चीनी सेना की गहरी समझ है और उनकी टिप्पणियां अमेरिका द्वारा तैयारी बढ़ाने के आह्वान के अनुरूप हैं। 

विज्ञापन
Taiwan activates its defense amid Chinese aggression
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ताइवान ने चीन के 34 सैन्य विमानों और नौ युद्धपोतों की तैनाती के बीच अपने लड़ाकू विमानों को उतारते हुए अपनी नौसेना को सचेत किया और मिसाइल सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। यह तैनाती ऐसे वक्त हुई है जब चीन ने ताइवान के खिलाफ संभावित नाकाबंदी या हमले की तैयारी बढ़ाई है। इससे ताइवान के प्रमुख सहयोगी अमेरिका की भी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने एक पत्र में अमेरिकी वायु सेना के जनरल माइक मिनिहान ने अधिकारियों को 2025 में ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन संघर्ष के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था। एयर मोबिलिटी कमान के प्रमुख के रूप में, मिनिहान को चीनी सेना की गहरी समझ है और उनकी टिप्पणियां अमेरिका द्वारा तैयारी बढ़ाने के आह्वान के अनुरूप हैं। 
विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 20 चीनी विमानों नेताइवान जलडमरूमध्य में सेंट्रल लाइन को पार किया जो लंबे समय से अनौपचारिक बफर जोन रहा है। बता दें, ताइवान को चीन अपना क्षेत्र बताता है, जबकि ताइवान के अधिकतर लोग चीन की सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण में आने का विरोध करते हैं। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों ने इन गतिविधियों का जवाब देने के लिए स्थिति की निगरानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed