फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiban govt says JeM chief Azhar not in Afghanistan asserts such terrorist outfit can operate on Pakistan soil

तालिबान का दावा: पाकिस्तान से गतिविधियों को अंजाम देते हैं आतंकी, जैश सरगना मसूद अजहर अफगानिस्तान में नहीं

Wed, 14 Sep 2022 10:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 14 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया में जैश प्रमुख अजहर के अफगानिस्तान में होने से जुड़े दावे किए गए थे। खबरों में यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान तालिबान को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें मसूद अजहर को सौंपने की मांग की गई है। इसी को लेकर तालिबान ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Taiban govt says JeM chief Azhar not in Afghanistan asserts such terrorist outfit can operate on Pakistan soil
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद (बाएं) और जैश का सरगना मसूद अजहर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को लेकर बड़ा दावा किया है। तालिबान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की अफगानिस्तान में मौजूदगी से इनकार किया और आरोप लगाया कि ऐसे आतंकवादी संगठन पाकिस्तान की जमीन से संचालित हो सकते हैं।  अफगानिस्तान ने कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तानी मीडिया में जैश प्रमुख अजहर के अफगानिस्तान में होने से जुड़े दावे किए गए थे। खबरों में यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान तालिबान को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें मसूद अजहर को सौंपने की मांग की गई है। इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी ने कहा था, ‘‘हमने अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक पन्ने का पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें मसूद अजहर का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है, क्योंकि हम मानते हैं कि वह अफगानिस्तान में कहीं (पूर्वी नंगरहार प्रांत) में छिपा हुआ है।’’ 
विज्ञापन


इसी पर प्रतिक्रिया में तालिबान की अंतरिम सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। मुजाहिद ने अफगानिस्तान के ‘टोलो न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरें देखी हैं। मुजाहिद ने कहा, ‘‘लेकिन, यह सच नहीं है। किसी ने भी हमसे ऐसी मांग नहीं की है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजाहिद ने कहा, ‘‘जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अफगानिस्तान में नहीं है। ऐसे संगठन पाकिस्तान की जमीन से संचालन कर सकते हैं - और यहां तक कि आधिकारिक संरक्षण में भी।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम किसी को भी, किसी दूसरे देश के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed