फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sydney Attacker Was On Killing Spree Wouldn't Have Stopped says Witness

Sydney: 'वो खून का प्यासा चाकू लेकर लोगों के पीछे भाग रहा था', मॉल में हिंसा की वारदात पर बोले प्रत्यक्षदर्शी

Sat, 13 Apr 2024 07:33 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Apr 2024 07:33 PM IST
सार

Sydney: सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में हुई हिंसा के बाद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंजर बहुत ही भयानक था। वह हमलावर हाथ में बड़ा चाकू लेकर लोगों के पीछे भाग रहा था। 

विज्ञापन
Sydney Attacker Was On Killing Spree Wouldn't Have Stopped says Witness
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में छह लोगों की हत्या और आठ लोगों को घायल करने वाले शख्स के सिर पर खून सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों ने उस खौफनाक मंजर के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। रीज कोलमेनारेस नाम की महिला का कहना है कि वह उन 20 लोगों में से एक थीं, जो हमले के दौरान एक हार्डवेयर स्टोर में छिप गए थे। उन्होंने कहा कि वो मंजर बहुत ही डरावना था। 

विज्ञापन


‘मैंने हमलावर को चाकू लेकर भागते देखा’
एक और प्रत्यक्षदर्शी प्रांजुल बोकारिया के अनुसार उन्होंने हमलावर को चाकू लेकर भागते हुए देखा। उन्होंने कहा कि जब वह काम से लौट रही थीं तो हिंसा शुरू हो गई थी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रांजुल ने अपनी जान बचाने के लिए एक कमरे में शरण ली। मॉल के अंदर कैफे में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि मैंने उस खून के प्यासे हमलावर को चाकू लेकर लोगों के पीछे भागते हुए देखा।
विज्ञापन


कई लोगों की हत्या की फिराक में था हमलावर
एक और प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हमलावर के पास एक बड़ा चाकू था। ऐसा लग रहा था वह कई लोगों की हत्या की फिराक में था। उन्होंनें एक पुलिस अधिकारी को हमलावर को गोली मारते देखा, जिसके बाद वह ढेर हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर हमलावर को गोली नहीं मारी गई होती, तो वह और भी ज्यादा उग्र हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर की पहचान नहीं हो पाई
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने हमलावर की पहचान नहीं की लेकिन कहा है कि हमलावर की उम्र 40 वर्ष थी। इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। इस हमले में पांच महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना को लेकर एक्स पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed