फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swiss Company Clear Space to Run Space Cleanup campaign first time under European Space Agency

अंतरिक्ष की सफाई : स्विस कंपनी पहली बार चलाएगी अभियान

Sat, 28 Nov 2020 07:01 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Nov 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Swiss Company Clear Space to Run Space Cleanup campaign first time under European Space Agency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

एक स्विस कंपनी पहली बार अंतरिक्ष में सफाई अभियान चलाएगी। यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने कहा है कि वो स्विस स्टार्टअप के प्रतिनिधियों के साथ इस काम के लिए 8.6 करोड़ यूरो की डील पर दस्तखत कर रही है। 

विज्ञापन

क्लियरस्पेस नाम की इस कंपनी को उम्मीद है कि वह 2025 में एक खास सेटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेगी जो पृथ्वी की कक्षा में घूम रहे कचरे के टुकड़ों को जमा करेगा। फिलहाल पृथ्वी की कक्षा में बेकार हो चुके सेटेलाइट और दूसरी तरह के कचरे के हजारों टुकड़े पृथ्वी का चक्कर लगा रहे हैं। इससे फिलहाल वहां काम कर रहे सैटेलाइटों और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से टकराने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

 

यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के महानिदेशक यान वोएर्नर ने बीते दिसंबर में इस मिशन का एलान करते हुए कहा था कि 'कल्पना कीजिए, समंदर में चलना कितना खतरनाक होगा अगर इतिहास में गुम हुए सारे जहाज पानी में अब भी मंडरा रहे हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लियरस्पेस के संस्थापक और सीईओ ने चेतावनी दी है कि खतरा और बढ़ेगा क्योंकि आने वाले सालों में सैकड़ों यहां तक कि हजारों सैटेलाइट भेजने की योजना है। उनके मुताबिक यह जरूरी है कि नाकाम हुए सैटेलाइटों को बेहद भीड़ वाले इलाके से हटा कर बाहर निकाला जाए।


कैसे होगी सफाई?
अंतरिक्ष की सफाई का पहला मिशन क्लियरस्पेस-1 अंतरिक्ष में 112 किलो के एक बेकार हो चुके रॉकेट के टुकड़े से निश्चित जगह पर मिलेगा। रॉकेट के इस टुकड़े को वेस्पा कहा जा रहा है। 2013 में एक सेटेलाइट को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में इसने मदद की थी। ईएसए का कहना है कि इसकी मजबूत संरचना के कारण शुरुआत के लिए यह अच्छा साबित होगा। इसके बाद की मिशनों में ज्यादा मुश्किल चीजों और फिर कचरे के ढेर को साफ किया जाएगा।

वेस्पा तक पहुंचने के बाद क्लियर स्पेस-1 इसे पृथ्वी की कक्षा से खींच कर बाहर ले जाएगा ताकि वातावरण में पहुंचने के बाद यह खुद ही जल कर खत्म हो जाए। यूरोपीय स्पेस एजेंसी का कहना है कि अंतरिक्ष से कचरा खुद साफ करने के लिए तरीका विकसित करने की बजाए क्लियरस्पेस को भुगतान करने से ईएसए काम का नया तरीका निकालेगा।एजेंसी अपनी विशेषज्ञता और पहले मिशन के लिए भुगतान करेगी। स्विस कंपनी बाकी का खर्च कारोबारी निवेशकों से हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed