फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swine Flu found in human for the first time in britain health officials monitoring

Britain: ब्रिटेन में पहली बार मिला स्वाइन फ्लू का इंसानी मरीज, करीबी लोगों पर नजर रख रहे हैं स्वास्थ्य अधिकारी

Mon, 27 Nov 2023 11:47 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:47 PM IST
सार

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (एचएसए) ने बताया कि पीड़ित को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसलिए वह डॉक्टर के पास परीक्षण के लिए पहुंचा था। यहां जांच के दौरान पता चला कि उनमें स्वाइन फ्लू का नया स्ट्रेन पाया गया है।

विज्ञापन
Swine Flu found in human for the first time in britain health officials monitoring
स्वाइन फ्लू - फोटो : Socia;l

विस्तार

ब्रिटेन में पहली बार स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला है। यह स्वाइन फ्लू का नया स्ट्रेन है। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो विभाग मरीज के करीबियों पर नजर रख रहा है, जो उसके साथ संपर्क में आते रहते हैं। ब्रिटिश अधिकारियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी सूचना दे दी है। बता दें, स्वाइन फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जो से सूअरों से मनुष्यों में फैलता है।
विज्ञापन


मरीज की जानकारी ले रहे हैं अधिकारी
यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (एचएसए) ने बताया कि पीड़ित को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसलिए वह डॉक्टर के पास परीक्षण के लिए पहुंचा था। यहां जांच के दौरान पता चला कि उनमें स्वाइन फ्लू का नया स्ट्रेन पाया गया है। यूकेएचएसए की इंसीडेंट डायरेक्टर डॉ. मीरा चंद ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब हमें किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू मिला है। मरीज पिछले कुछ दिनों में किस-किस से मिला और कहां-कहां गया, सब कुछ की जांच कर रहे हैं। हम उसके करीबियों का भी पता लगा रहे हैं। फ्लू के प्रसार पर रोक लगाने के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं। हम सभी कारणों की भी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सूअर पालकों के लिए भी आदेश जारी
एचएसए की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क्रिस्टीन मिडलमिस ने बताया कि हम जानते हैं कि जानवरों की कुछ बीमारियां इंसानों को भी हो सकती हैं। हम निगरानी कर रहे हैं। हम विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमने सूअर पालकों को भी आदेश जारी किए हैं कि अगर उनके यहां किसी सूअर को फ्लू है तो वह जल्द जानकारी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्लूएचओ को भी दी जानकारी
विशेषज्ञों की मानें तो सूअरों में फैलने वाला इन्फ्लूएंजा वायरस जब किसी इंसान में पाया जाता है, तो इसे वेरिएंट इन्फ्लूएंजा वायरस कहते हैं। एच1एन1, एच1एन2 और एच3एन2 आदि सूअरों में पाए जाने वाले वायरस के प्रमुख उपप्रकार हैं, जिससे कभी-कभी इंसान भी संक्रमित हो जाता है। बता दें, यूकेएचएसए ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी इसकी सूचना दे दी है।


क्या है स्वाइन फ्लू?
स्वाइन फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जो मूल रूप से सूअरों से मनुष्यों में फैला। स्वाइन फ्लू एच1एन1 इन्फ्लूएंजा एक तरह का वायरस है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। नियमित इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के लक्षण बहुत मिलते-जुलते हैं। गर्मी और मानसून के मौसम में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए कई वैक्सीन हैं, साथ ही इलाज के लिए कई तरह के एंटीवायरल उपचार भी मौजूद हैं। इसके अलावा हाइजीन का ख्याल रखकर और सर्जिकल मास्क पहनकर स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण?
  1. बुखार आना
  2. सिरदर्द होना
  3. डायरिया होना
  4. खांसी आना
  5. छींक आना
  6. ठंड लगना
  7. गले में खराश होना
  8. थकान
  9. नासिका मार्ग ब्लॉक होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed