फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swedish PM Stefan Lofven loses vote of no confidence in Riksdag Swedish Parliament

स्टॉकहोम : स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन को बड़ा झटका, संसद में खोया विश्वास मत

Mon, 21 Jun 2021 05:44 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Jun 2021 05:44 PM IST
सार

लेफ्ट पार्टी के विश्वास मत खोने और लोफवेन के खिलाफ वोट करने का मुख्य कारण स्वीडन के हाउसिंग मार्केट को नियंत्रण मुक्त करने की विवादास्पद योजना है।

विज्ञापन
Swedish PM Stefan Lofven loses vote of no confidence in Riksdag  Swedish Parliament
स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन - फोटो : ANI

विस्तार

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने सोमवार को विश्वास मत खो दिया, जिससे वह स्वीडन सरकार के पहले नेता हो गए हैं जिन्हें इस तरह के प्रस्ताव पर हार का सामना करना पड़ा है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के स्टीफन लोफवेन 2014 से प्रधानमंत्री हैं।

विज्ञापन


वोट की शुरुआत लेफ्ट पार्टी ने मंगलवार को की थी, जो अल्पमत की सरकार की सहयोगी थी। लेफ्ट पार्टी के विश्वास मत खोने और लोफवेन के खिलाफ वोट करने का मुख्य कारण स्वीडन के हाउसिंग मार्केट को नियंत्रण मुक्त करने की विवादास्पद योजना है। स्वीडन में किराये पर कड़ा नियंत्रण है जिसका उद्देश्य बड़े शहरों में सस्ती दर बनाए रखना है।
विज्ञापन


लेफ्ट पार्टी को डर है कि किराया बाजार को नियंत्रण मुक्त करने से मूल्यों में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गरीब एवं अमीर के बीच खाई बढ़ेगी। यह स्पष्ट नहीं है कि स्वीडन में आगे क्या होगा। लोफवेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम का इंतजार करना चाहते हैं और फिर ‘‘सोचेंगे कि स्वीडन के लिए क्या बेहतर रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके पास दो विचार हैं -- मध्यावधि चुनाव कराना या कार्यवाहक सरकार का प्रमुख बने रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास विचार करने के लिए एक हफ्ते का समय है। लोफवेन ने सप्ताहांत में बैठक बुलाई थी ताकि अपने प्रस्तावित किराया सुधार के लिए संसद में बहुमत जुटा सकें। रविवार को उन्होंने सुधारों में नरमी बरतने के संकेत दिए और कहा कि वार्ता के लिए मकान मालिकों एवं किरायेदार संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। बहरहाल, लेफ्ट पार्टी की नेता नूशी डाडगोस्टर, लोफवेन का विरोध करने के अपने निर्णय पर अड़ी रहीं और कहा कि उनका प्रयास ‘‘राजनीतिक दिखावा भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed