फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swedish cartoonist who makes of controversial cartoon of Prophet Muhammad killed in car crash

स्वीडन: पैगंबर का विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट की सड़क हादसे में मौत

Mon, 04 Oct 2021 10:44 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 10:44 PM IST
सार

लार्स 2007 में पैगंबर मुहम्मद का विवादित कार्टून बनाकर चर्चा में आए थे, जिसके बाद से ही वह कट्टरपंथियों के निशाने पर थे।

विज्ञापन
Swedish cartoonist who makes of controversial cartoon of Prophet Muhammad killed in car crash
स्वीडन के कार्टूनिस्ट लार्स विलक्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। - फोटो : social media

विस्तार

स्वीडन के कार्टूनिस्ट लार्स विलक्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी। लार्स साल 2007 में पैगंबर मुहम्मद का विवादित कार्टून बनाकर चर्चा में आए थे। इस घटना में लार्स के साथ उनकी सुरक्षा में लगे हुए दो पुलिस वालों की भी मौत हो गई है। मामले को स्वीडन की पुलिस संदिग्ध मान कर चल रही है और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में ट्रक ड्राईवर भी बुरी तरह से झुलस गया है। 
विज्ञापन


यह घटना रविवार को दक्षिणी स्वीडन के मार्करीड शहर में हुई। इससे पहले भी लार्स पर दो बार हमले किए गए थे, जिसमें वह बच गए थे। इन हमलों के बाद ही पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यहा हादसा था या लार्स की गाड़ी में जानबूझकर टक्कर मारी गई थीा 
विज्ञापन


पहले भी हुए थे हमले
पुलिस ने अपने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वो इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहें है। लार्स पर पहले भी हमले हुए थे। हालांकि इस बार अलग बात यह है कि टक्कर मारने वाला ड्राईवर भी आग में झुलस गया है। हादसे के वक्त 75 साल के लार्स विलक्स पुलिस की गाड़ी में ही जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियों मे आग लग गई थी। इसमें ट्रक ड्राईवर भी बुरी तरह झुलस गया था और उसकी हालत अस्पताल में गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्स 2007 में पैगंबर मुहम्मद का विवादित कार्टून बनाकर चर्चा में आए थे, जिसके बाद से ही वह कट्टरपंथियों के निशाने पर थे।  इस कारण उनपर साल 2011 में पेन्सिलवेनिया और 2015 में डेनमार्क की राजधानी कोपहेगन में हमला हुआ था। इन हमलों में वह मरते-मरते बचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed