{"_id":"619fefe7e48ae12af857c6cf","slug":"swedens-first-female-prime-minister-magdalena-andersen-resigned-hours-after-taking-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीडन : पीएम बनने के कुछ ही घंटों में पहली महिला नेता ने दिया इस्तीफा, बजट प्रस्ताव में हारी मैग्डेलेना एंडरसन सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्वीडन : पीएम बनने के कुछ ही घंटों में पहली महिला नेता ने दिया इस्तीफा, बजट प्रस्ताव में हारी मैग्डेलेना एंडरसन सरकार
Fri, 26 Nov 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, स्टॉकहोम।
एजेंसी, स्टॉकहोम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:49 AM IST
सार
एंडरसन ने कहा कि पीएम बनना उनके लिए सम्मान की बात है, लेकिन वे ऐसी सरकार का नेतृत्व भी नहीं करना चाहती हैं जहां उसकी वैधता को लेकर सवाल उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
मैग्डेलेना एंडरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन को पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। संसद में बजट प्रस्ताव पर एंडरसन की सरकार को हार का सामना करना पड़ा और दो पार्टियों की उनकी अल्पसंख्यक सरकार से एक दल अलग हो गया। उन्हें स्टीफन लोफवेन की जगह प्रधानमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
एंडरसन ने कहा कि गठबंधन में जूनियर पार्टी ग्रीन पार्टी के कारण उन्हें पद से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद अध्यक्ष से कहा कि उन्हें सबसे बड़ी पार्टी की प्रमुख के रूप में फिर से पीएम नियुक्त किए जाने की आशा है।
विज्ञापन
ग्रीन पार्टी ने कहा कि वह गठबंधन के बजट विधेयक को संसद द्वारा खारिज किए जाने के बाद सरकार छोड़ देंगी। एंडरसन को स्टीफन लोफवेन की जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नई नेता चुना गया था।
विज्ञापन
लोफवेन ने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और वे फिलहाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। एंडरसन इससे पहले वित्त मंत्री रह चुकी हैं।