फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspicious 300000 pounds cash catched by police and nca from Indian origin couple in Britain

ब्रिटेन में भारतीय मूल के दंपती के पास से संदिग्ध नकदी बरामद

Thu, 17 Sep 2020 04:10 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Suspicious 300000 pounds cash catched by police and nca from Indian origin couple in Britain
पाउंड - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

ब्रिटेन में अपराध रोकथाम अधिकारियों और पुलिस ने भारतीय मूल के एक दंपती के पास से 3,00,000 पाउंड से अधिक की नकदी बरामद की है, जिसे अपराध से अर्जित किए जाने की आशंका है। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने बताया कि दंपत्ति शैलेश और हरकित सिंगारा के उत्तर पश्चिम लंदन के एडवेयर स्थित घर से 2,00,000 पाउंड से अधिक नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


एनसीए में ‘थ्रेट रिस्पान्स’ की प्रमुख रैचल हर्बर्ट ने कहा, कई ‘मनी सर्विस बिजनेस’ (एमएसबी) अवैध नकदी के लेन-देन को आसान बनाकर ब्रिटेन के लिए एक जोखिम पैदा कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सिंगारा के व्यापारिक सहयोगी शैलेश मंडालिया के पास से भी 1,00,000 पाउंड बरामद किए हैं। यह नकदी उसके पास मौजूद एक बैग में थी। इन तीनों ने अदालत में यह दावा किया कि नकदी वैध थी और किसी भी भ्रम के लिए कई वर्षों का खराब लेखांकन (अकाउंटिंग) जिम्मेदार है।
विज्ञापन


अदालत ने 10 सितंबर को हालांकि उनकी यह दलील खारिज कर दी। मेट पुलिस ‘ऑर्गनाइज्ड क्राइम पार्टनर्शिप’ (ओसीपी) के प्रमुख एवं डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर टोनी ओ’सुल्लीवन बताया कि तीनों पर कोई भी आरोप नहीं है और इन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed