{"_id":"5f6294548ebc3e74b05772de","slug":"suspicious-300000-pounds-cash-catched-by-police-and-nca-from-indian-origin-couple-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय मूल के दंपती के पास से संदिग्ध नकदी बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में भारतीय मूल के दंपती के पास से संदिग्ध नकदी बरामद
Thu, 17 Sep 2020 04:10 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
पाउंड - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
ब्रिटेन में अपराध रोकथाम अधिकारियों और पुलिस ने भारतीय मूल के एक दंपती के पास से 3,00,000 पाउंड से अधिक की नकदी बरामद की है, जिसे अपराध से अर्जित किए जाने की आशंका है। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने बताया कि दंपत्ति शैलेश और हरकित सिंगारा के उत्तर पश्चिम लंदन के एडवेयर स्थित घर से 2,00,000 पाउंड से अधिक नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एनसीए में ‘थ्रेट रिस्पान्स’ की प्रमुख रैचल हर्बर्ट ने कहा, कई ‘मनी सर्विस बिजनेस’ (एमएसबी) अवैध नकदी के लेन-देन को आसान बनाकर ब्रिटेन के लिए एक जोखिम पैदा कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सिंगारा के व्यापारिक सहयोगी शैलेश मंडालिया के पास से भी 1,00,000 पाउंड बरामद किए हैं। यह नकदी उसके पास मौजूद एक बैग में थी। इन तीनों ने अदालत में यह दावा किया कि नकदी वैध थी और किसी भी भ्रम के लिए कई वर्षों का खराब लेखांकन (अकाउंटिंग) जिम्मेदार है।
विज्ञापन
अदालत ने 10 सितंबर को हालांकि उनकी यह दलील खारिज कर दी। मेट पुलिस ‘ऑर्गनाइज्ड क्राइम पार्टनर्शिप’ (ओसीपी) के प्रमुख एवं डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर टोनी ओ’सुल्लीवन बताया कि तीनों पर कोई भी आरोप नहीं है और इन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
विज्ञापन