{"_id":"660b6a4d9048982d8800904a","slug":"suspect-held-as-vehicle-crashes-into-gate-at-atlanta-fbi-field-office-us-news-in-hindi-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अटलांटा एफबीआई फील्ड कार्यालय के प्रवेश द्वार से टकराया वाहन; जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अटलांटा एफबीआई फील्ड कार्यालय के प्रवेश द्वार से टकराया वाहन; जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2024 07:51 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:51 AM IST
सार
Atlanta FBI Field Office: वाहन चला रहा अज्ञात व्यक्ति घटना के तुरंत बाद वाहन से बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल डेकाल्ब काउंटी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
अटलांटा एफबीआई फील्ड ऑफिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटलांटा एफबीआई फील्ड कार्यालय के प्रवेश द्वार से एक वहन जबरदस्ती टकरा गया। सूत्रों के अनुसार, एफबीआई अटलांटा के प्रवक्ता टोनी थॉमस ने इसे जानबूझ कर सुविधा का उल्लंघन करने का प्रयास बताया है।
वाहन चला रहा अज्ञात व्यक्ति इस घटना के तुरंत बाद वाहन से बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल डेकाल्ब काउंटी पुलिस की हिरासत में है।
एक प्रेस वार्ता के दौरान एफबीआई सहायक विशेष एजेंट प्रभारी पीटर एलिस ने बताया, "वह (अज्ञात व्यक्ति) अंदर आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।" उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
बम तकनीशियनों द्वारा वाहन का निरिक्षण किया गया और उसे मंजूरी दी गई। कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध चुप रहा। एफबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।