फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Survey: Pakistan will lag behind Nepal-Bangladesh, India ahead

सर्वे: नेपाल-बांग्लादेश से भी पिछड़ जाएगा पाक, भारत सबसे आगे

Sat, 06 Apr 2019 06:07 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 06 Apr 2019 06:07 AM IST
सार

  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक आयोग की सर्वे रिपोर्ट में 2019 के जीडीपी अनुमान का खुलासा
  • 4.2 फीसदी रह सकती है पाक जीडीपी वृद्धि दर जबकि नेपाल की 6.5% व बांग्लादेश की 7.3%
  • 7.5 फीसदी आर्थिक विकास दर की वृद्धि के साथ एशिया-प्रशांत इलाके में भारत रहेगा सबसे आगे  

विज्ञापन
Survey: Pakistan will lag behind Nepal-Bangladesh, India ahead
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)

विस्तार

पाक वित्तमंत्री द्वारा देश के दिवालिया होने के कगार पर होने की स्वीकारोक्ति के ठीक बाद संयुक्त राष्ट्र में एशिया के लिए आर्थिक व सामाजिक आयोग ने एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में वर्ष 2019 के लिए जताए गए पूर्वानुमान के मुताबिक पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) नेपाल और बांग्लादेश से भी नीचे 4.2 फीसदी रह सकती है जो 2020 में घटकर सिर्फ चार फीसदी रह जाएगी। जबकि 2019 में नेपाल-मालदीव की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत और बांग्लादेश में यह वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहेगी। भारत में इस वर्ष सर्वाधिक जीडीपी वृद्धि 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ईएससीएपी) द्वारा एंबिशंस बियॉन्ड ग्रोथ शीर्षक से जारी इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि क्षेत्र की 2019 और 2020 की में क्रमश: 5 और 5.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिरता कायम रहेगी। बहरहाल, निर्यात से संबंधित क्षेत्र कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं क्योंकि यूरोप और संभावित रूप से अमेरिका में इसकी मांग घट सकती है। यह मांग चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध से भी प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट में भारत की तारीफ करते हुए यहां मध्यम और लंबे अंतराल की संभावनाएं बेहतर बताई गई हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के भीतर अगले चरण का स्ट्रक्चरल ट्रांसफॉर्मेशन पर्यावरण हितैषी होने संबंधी अनुमान भी जताया गया है। उत्पादन और उपभोग के क्षेत्र में संसाधन कुशल प्रणाली संसाधन न सिर्फ धरती से 10वें हिस्से के कार्बन को कम करेगी बल्कि ऊंचे आर्थिक परिणाम भी वापस देगी और समय के साथ इसकी वित्तीय कीमत गिरकर शून्य पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संकटों में है पाक अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कई तरह के भुगतान संतुलन की समस्याओं का अनुभव कर रही है। इसमें काफी वित्तीय घाटा और चालू घाटा भी शामिल हो सकता है। आर्थिक संकट के ये हालात पाकिस्तानी मुद्रा पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। इसमें पर्यावरणीय पतन के खतरनाक स्तर तक पहुंचने की बात कही गई है।


एशिया-प्रशांत में महंगाई थोड़ी बढ़ेगी

विकासशील एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वर्ष 2019 के भीतर महंगाई में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। यह इस वर्ष 4.2 फीसदी और साल 2020 में 3.8 प्रतिशत होने का अनुमान संयुक्त राष्ट्र की इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में जताया है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को उत्पादन के क्षेत्र में तब्दील करने वालों को इस रिपोर्ट में आगाह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed