{"_id":"5f2ffab757e2da7b3724a7ae","slug":"supreme-leader-of-iran-ayatollah-sayyid-ali-khamenei-has-opened-a-twitter-account-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने बनाया हिंदी ट्विटर अकाउंट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने बनाया हिंदी ट्विटर अकाउंट
Sun, 09 Aug 2020 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
आयतुल्लाह खामनेई का हिंदी ट्विटर अकाउंट
- फोटो : ट्विटर
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई ने हिंदी भाषा में एक ट्टिटर अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट का नाम भी हिंदी मे है और इससे हिंदी भाषा में ही ट्वीट किए जा रहे हैं। अभी तक इस अकाउंट से दो ट्वीट किए गए हैं। इसमें पहला ट्वीट था, 'अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील और दयावान है।'
विज्ञापन
Supreme Leader of Iran, Ayatollah Sayyid Ali Khamenei has opened a Twitter account in Hindi. He also opened accounts in other languages like Persian, Arabic, Urdu, French, Spanish, Russian and English. pic.twitter.com/jnSI9vsAvo
— ANI (@ANI) August 9, 2020विज्ञापन
खामनेई ने हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी ट्विटर अकाउंट बनाए हैं। इनमें फारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल हैं। हालांकि, उनके हिंदी अकाउंट से अभी तक किसी भारतीय नेता को फॉलो नहीं किया गया है। बल्कि, अलग-अलग भाषाओं के अपने ही अकाउंट को फॉलो किया गया है।
विज्ञापन
खामनेई का हिंदी ट्विटर अकाउंट इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के साथ उसके संबंध बहुत पुराने और महत्वपूर्ण रहे हैं। अमेरिका द्वारा व्यापार प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद दोनों देशों के संबंधों को चाबहार पोर्ट और चाबहार-जहेदान रेल लिंक परियोजना ने नए आयाम दिए हैं।
विवादों में रहे हैं खामनेई के सोशल मीडिया अकाउंट
खामनेई के ट्विटर अकाउंट पहले भी चर्चा में रहे हैं जब कुछ ईरानी कार्यकर्ताओं मे उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। यह मांग साल 2019 में ईंधन की बढ़ती कीमतों और अन्य मामलों पर बढ़ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए सरकार की ओर से इंटरनेट बंद कर देने पर की गई थी।
वहीं, इस साल फरवरी में अमेरिका के रिपब्लिकल सीनेटरों के एक समूह ने ट्विटर से खामनेई और ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ का अकाउंट बंद करने का अनुरोध किया था। ईरान के चीन से साथ बढ़ते संबंधों को लेकर भी अमेरिका का ईरान के प्रति रुख बिगड़ा हुआ है।