{"_id":"5ff960c4280b7235f5719788","slug":"super-paranoid-about-getting-covid-19-indonesia-couple-book-an-entire-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: दंपति ने संक्रमण से बचने के लिए विमान की सारी सीटें बुक कर ली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का खौफ: दंपति ने संक्रमण से बचने के लिए विमान की सारी सीटें बुक कर ली
Sat, 09 Jan 2021 01:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Flight
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में कोरोना वायरस से कोहराम मचा हुआ है। कई देशों में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। एक साल से महामारी से जूझ रहे लोगों के मन में कोरोना वायरस का खौफ बुरी तरह बैठ गया है। संक्रमण से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग समेत कई तरह उपाय कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इससे बचने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही मामला इंडोनेशिया में देखने को मिला है, जहां कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच सुरक्षित यात्रा करने के लिए एक दंपति ने पूरी फ्लाइट ही बुक कर ली।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित यात्रा करने के लिए कोरोना के भय से पूरी पैसेंजर फ्लाइट ही बुक कर ली।जकार्ता के रिचर्ड मुल्जादी को अपनी पत्नी के साथ बाली जाना था, लेकिन मन में कोरोना संक्रमण का डर था, इसलिए पूरी फ्लाइट ही बुक ली ताकि पति-पत्नी सुरक्षित यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
रिचर्ड अपनी भव्य जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने जकार्ता से बाली के लिए अपनी पत्नी के साथ उड़ान भरी। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को साझा किया, जिसमें दिख रहा था कि पूरे विमान में बस वो और उनकी पत्नी ही बैठी थीं और सभी सीटें खाली थी।
विज्ञापन
हालांकि, रिचर्ड ने यह नहीं बताया कि उड़ान को निजी रखने के लिए कितना भुगतान किया। उन्होंने ये जरूर बताया कि एक चार्टर प्लेन की तुलना में पैसेंजर विमान की बुकिंग सस्ती थी। रिचर्ड ने कहा कि वह और उनकी पत्नी शाल्विन चांग वायरस को लेकर बेहद डरे हुए थे।
बाटिक एयर का संचालन करने वाली कंपनी लॉयन एयरलाइंस ने कथित तौर पर इसकी पुष्टि की कि उड़ान में एकमात्र यात्री रिचर्ड और उसकी पत्नी थे। रिचर्ड इंडोनेशिया के बड़े कारोबारी के तौर पर भी जाने जाते हैं।इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।