{"_id":"5bd6f0a1bdec22695a4be729","slug":"suicidal-attack-in-kabul-near-election-commission-is-taken-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग के करीब काबुल में आत्मघाती हमला, आईएस ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निर्वाचन आयोग के करीब काबुल में आत्मघाती हमला, आईएस ने ली जिम्मेदारी
भाषा, काबुल
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
काबुल में आत्मघाती हमला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबुल में एकबार फिर आत्मघाती हमला हुआ है। सोमवार को हुए इस आत्मघाती हमले में अफगान निर्वाचन कार्यालय को निशाना बनाया गया है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है।
पुलिस प्रमुख बिस्मिल्लाह तबन ने बताया कि बम हमलावर भारी सुरक्षा से घिरे चुनाव आयोग के कार्यालय के दरवाजे की ओर बढ़ रहा था तब पुलिस को उसके इरादों को भांपते हुए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर ने अपने कपड़ों में लगे विस्फोटकों में विस्फोट कर दिया।
तालिबान और आईएस दोनों ने अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की धमकी दी है। अधिकांश प्रांतों में चुनाव 20 अक्तूबर को हुआ था। दक्षिणी कंधार प्रांत में चुनाव पिछले शनिवार को हुआ था।
विज्ञापन
पहले की खबरों में कहा गया था कि सोमवार को हुए हमले में हमलावर विस्फोटकों से लदा वाहन चलाकर गया था जबकि तालिबान ने बाद में कहा कि वह पैदल चलकर वहां पहुंचा था। हमले में प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल अब्दल रजीक की मौत हो गई जबकि कई अन्य प्रांतीय अधिकारी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
तालिबान ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में वॉशिंगटन के शीर्ष कमांडर को भी निशाना बनाया था लेकिन जनरल स्कॉट मिलेर सुरक्षित हैं। हालांकि ब्रिगेडियर जेफरी स्माइली हमले में घायल हो गए हैं।