फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suella Braverman rush driving created ruckus in country oppostion demands for investigation

England: सुएला ब्रेवरमैन की रैश ड्राइविंग पर मचा बवाल जापान में PM से भी पूछा सवाल, विपक्ष ने की जांच की मांग

Sun, 21 May 2023 04:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंग्लैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंग्लैंड Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 May 2023 04:42 PM IST
सार

यूनाइटेड किंगडम के कानून के अनुसार, रैश ड्राइविंग के मामले में पकड़े जाने के बाद उसके लाइसेंस पर जुर्माना और जुर्माने के अंक दिए जाते हैं, जब तक वह ऑनलाइन जागरूकता पाठ्यक्रम में साइन अप नहीं करते। गृह सचिव के प्रवक्ता का कहना है कि सुएला अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं।

विज्ञापन
Suella Braverman rush driving created ruckus in country oppostion demands for investigation
सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : www.gov.uk

विस्तार

ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, इस बार वे अपने किसी बयान के कारण सुर्खियों में नहीं है, बल्कि अपनी एक गलती के कारण वह पछता रही हैं। ब्रेवरमैन की गलती जापान तक पहुंच गई है। पीएम सुनक तक से इस बारे में सवाल तक पूछ लिए गए हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
रविवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश की अटॉर्नी जनरल रहते वक्त पिछले साल उन्हें रैश ड्राइविंग करते पकड़ा गया था। इसके बाद उन्होंने रैश ड्राइविंग के जुर्माने से बचने का भी प्रयास किया था। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुएला ने अधिकारियों से रैश ड्राइविंग के चालान से बचने में मदद मांगी है। इसलिए, उन्होंने अधिकारियों से एक निजी ड्राइविंग जागरूकता पाठ्यक्रम में पंजीकृत होकर ड्राइविंग लाइसेंस पर अंक देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा- उन्हें पछतावा है
यूनाइटेड किंगडम के कानून के अनुसार, रैश ड्राइविंग के मामले में पकड़े जाने के बाद उसके लाइसेंस पर जुर्माना और जुर्माने के अंक दिए जाते हैं, जब तक वह ऑनलाइन जागरूकता पाठ्यक्रम में साइन अप नहीं करते। गृह सचिव के प्रवक्ता का कहना है कि सुएला अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं। पिछले साल रैश ड्राइविंग करने के कारण उन्हें पछतावा है। सुएला ने अपने लाइसेंस पर तीन अंक लिए हैं। पिछले साल सुएला ने जुर्माना भी अदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से भी पूछा सवाल
ब्रेवरमैन का मामला जापान तक पहुंच चुका है। बता दें, जापान में जी 7 समिट का आयोजन हो रहा है। यहां इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल हुए हैं। जी 7 समिट में प्रधानमंत्री सुनक से मीडिया ने सुएला के मामले में सवाल पूछा था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आपको पता है कि मैं दो-तीन दिन से कहां व्यस्त हूं। मुझे मामले की पूरी जानकारी नहीं है। मैंने इस बारे में उनसे कोई बात भी नहीं की है।

मामले की जांच की जाए
लेबर पार्टी के शैडो होम सेक्रेटरी यवेटे कपूर ने मामले को चौंकाने वाला बताया है। कपूर ने बताया कि गृह सचिव के रूप में सुएला को कानून बनाए रखने की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके उन्होंने जुर्माने से बचने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है। सुएला ने मंत्री स्तरीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। मामले की तत्काल जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed