फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan Clash: France's initiative amid Sudan violence, people from 28 countries were evacuated

Sudan Clash: सूडान हिंसा के बीच फ्रांस की पहल, भारतीय नागरिकों समेत 28 देशों के लोगों को निकाला बाहर

Mon, 24 Apr 2023 01:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

फ्रांस ने सूडान में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकालने के लिए निकासी अभियान चलाया। बीती रात दो उड़ानों ने करीबन 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Sudan Clash: France's initiative amid Sudan violence, people from 28 countries were evacuated
Sudan Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

सूडान की राजधानी खार्तूम में 15 अप्रैल से शुरू हुई हिंसा अब तक जारी है। इस हिंसा ने अब खतरनाक रूप धारण कर लिया है, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। रोजाना की गोलीबारी और हवाई हमले की वजह से लोग डर से घरों के भीतर रहने को मजबूर है।
विज्ञापन


विभिन्न देश अपने नागरिकों को सूडान से बाहर निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। रविवार को वॉशिंगटन दूतावास को खाली कराया गया। दूसरे देशों का कहना है कि सूडान के हवाई अड्डे बंद है, इसके बावजूद वे अपने नागरिकों को बाहर निकालने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच फ्रांस की तरफ से नागरिकों को निकालने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


फ्रांस की तरफ से चला निकासी अभियान 
सूडान में देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी संघर्ष में कई लोगों ने जान गंवा दी है। इस संघर्ष से पड़ोसी देश भी प्रभावित हो रहे हैं। विभिन्न देश अपने दूतावास खाली करने के साथ वहां रह रहे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। इसी बीच फ्रांस ने सूडान में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकालने के लिए निकासी अभियान चलाया। दो उड़ानों ने करीबन 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से बाहर निकाला। इसमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी भारत में स्थित फ्रांस दूतावास से दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर छोड़ने को मजबूर हुए नागरिक 
सूडान की राजधानी खार्तूम में करीब 50 लाख नागरिक रहते हैं। इन दिनों चल रहे हिंसा की वजह से लोग या तो केवल जरूरत की चीजें लेने के लिए बाहर निकलते हैं या फिर जो अपना घर छोड़कर जा रहे हैं वही लोग सड़कों पर दिखते हैं। हालात इतनी खराब हो गई है कि लोगों ने ईद और रमजान भी दुख और डर के साथ मनाया।

ईद-उल-फितर के एक दिन पहले कुछ घंटों के लिए युद्ध पर विराम दिया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों को बाहर भी निकाला गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed